Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य के समस्त 13 जनपदो में 8 जनवरी 2021 को आयोजित किया जायेगा कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, ७ जनवरी २०२१, देहरादून (सू.ब्यूरो)। उत्तराखण्ड में कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (Dry Run) राज्य के समस्त 13 जनपदो में 8 जनवरी 2021 को आयोजित किया जा रहा है। वैक्सीन टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (Dry Run) प्रत्येक जनपद में 10 स्थानों में कुल 130 चिकित्सा ईकाईयों पर किया जायेगा। इस पूर्वाभ्यास (Dry Run) में स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) प्रत्येक जनपद के राजकीय चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा निजी चिकित्सालय में सम्पन्न होगा ।

पूर्वाभ्यास (Dry Run) के बारे में दिए गए प्रशिक्षण के दौरान भारत सरकार की ऑपरेशनल गाईड लाइन का उल्लेख करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि वैक्सीन लगने के उपरान्त 30 मिनट तक लाभार्थी को ऑब्जर्वैशन रूम में रहना होगा जिससे यह पता लग सके कि वैक्सीन का व्यक्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं हो रहा है।

पूर्वाभ्यास (Dry Run) के बारे में जानकारी देते हुए एन.एच.एम. मिशन निदेशक/ राज्य नोडल अधिकारी श्रीमति सोनिका ने बताया कि जनपद स्तर पर टीकाकरण के पूर्वाभ्यास (Dry Run) हेतु उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। जिन लोगों को वैक्सीन लगेगी उन्हें एस.एम.एस. के गाध्यग से सूचना उनके गोबाईल पर गेजी जा चुकी है और किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव अथवा आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था कर ली गई है। जनपद स्तर पर पूर्वाभ्यास (Dry Run) के सफल संचालन हेतु सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया जा चुका है कि वह टीकाकरण स्थल पर जाकर व्यवस्था का जायजा लें ताकि पूर्वाभ्यास (Dry Run) में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे।

निदेशक एन.एच.एम. डॉ० सरोज नैथानी ने जानकारी दी कि पूर्वाभ्यास (Dry Run) की निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की गई है। सभी पर्यवेक्षक उनको आवंटित जनपदों गें पूर्वाभ्यास (ड्राईरन) के संचालन की समीक्षा करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट राज्य स्तर पर संबंधित प्राधिकारी / स्टेट टास्क फोर्स को प्रस्तुत करेंगे। पूर्वाभ्यास (Dry Run) गढ़वाल मण्डल हेतु प्रेक्षक (Observer) हेतु पौड़ी जनपद में डॉ० भारती राणा, निदेशक, चि०स्वा० एवं प०क० गढ़वाल गण्डल, टिहरी डॉ० एस० के गुप्ता, निदेशक (स्वास्थ्य), हरिद्वार डॉ० मनोज वहुखण्डी, अपर निदेशक, चमोली डॉ० के०एस० चौहान, अपर निदेशक, रूद्रप्रयाग डॉ० ए० के० सिंह, संयुक्त निदेशक (पैरा०), उत्तरकाशी डॉ विकास, राज्य प्रभारी (डब्ल्यू०एच०ओ०) कुमाऊँ मण्डल में नैनीताल एवं उधमसिंहनगर डॉ० शैलजा भट्ट, निदेशक, चि०स्वा० एवं प०क० कुमाऊँ मण्डल, चम्पावत डॉ० शिखा जंगपांगी, अपर निदेशक (रा०का०) को नियुक्त किया गया है।

पूर्वाभ्यास (Dry Run) के सफल संचालन हेतु मिशन निदेशक एन०एच०एम०/राज्य नोडल अधिकारी श्रीमति सोनिका आई०ए०एस० द्वारा राज्य स्तरीय कोविड कण्ट्रोल रूम बनाया गया है। राज्य स्तरीय कोविड कण्ट्रोल रूम पूर्वाभ्यास (Dry Run) में किसी तकनीकी विसंगति के बारे में सूचना प्राप्त होने पर संबंधित जनपद को दिशा निर्देश देंगे और इस गतिविधि के समाप्त होने तक राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के रूप में काम करेंगे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!