Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डस्वास्थ

जिलाधिकारी की दूरदर्शिता के चलते अब जनपद नैनीताल में मुक्तेश्वर स्थित आईवीआरआई संस्थान में भी कोविड-19 सैम्पलों की जाँच की जायेगी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 जून 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की पहल पर जनपद में अब मुक्तेश्वर स्थित आईवीआरआई संस्थान में भी कोरोना कोविड-19 सैम्पलों की जाँच होगी। इससे पूर्व जिले में राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना सैम्पलों की जाँच हो रही थी। मण्डल मे एक ही जाँच सेन्टर होने के कारण राजकीय मेडिकल कालेज के ऊपर काफी दबाव था तथा सैम्पलो की जाँच की गति भी काफी धीमी थी। इस प्रकार जिलाधिकारी की दूरदर्शिता के चलते राजकीय मेडिकल कालेज के साथ ही आईवीआरआई मुक्तेशवर मे स्थापित होने जा रही लैेब द्वारा सैम्पलो की जाँच की जायेगी। इससे सैम्पलों की गति मे सुधार होगा तथा राजकीय मेडिकल कालेज पर भी कम दबाव रहेगा।

आईवीआरआई मुक्तेश्वर में लैब स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा 10 लाख की धनराशि लैब की व्यवस्थाओं आदि के लिए पूर्व मे जारी की जा चुकी है। मुक्तेश्वर लैब की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि मुक्तेश्वर की लैब आने वाले एक सप्ताह के भीतर क्रियाशील कर दी जाए, लैब को क्रियाशील करने से पूर्व तकनीकी तौर पर उसका परीक्षण भी कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय से एक माइक्रो बाइलोजिस्ट की तैनाती मुक्तेश्वर में कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस लैब से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट में आने वाले 15 दिनों तक नगर पंचायत भीमताल से अनुबंधित संस्था द्वारा किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भारती राणा से कहा कि लैब के निकट डीप वरियल पिट का निर्माण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी में उनके मानकों के अनुसार करायें। उन्होंने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को निर्देश दिये कि वह तत्काल मुक्तेश्वर लैब के निकट पिट बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुक्तेश्वर भेजें तथा मानको के अनुसार लोनिवि तत्काल पिट निर्माण का कार्य प्रारम्भ करे।

जिलाधिकारी ने सीएमओ से कहा कि आईवीआरआई लैब मे उपकरण व अन्य सामान के लिए लाॅजिस्टिक व्यवस्था के अनुसार तत्काल सूची भेजें तथा उसका अनुश्रवण भी करें। उन्होंने चिकित्साधीक्षक सुशीला तिवारी डॉ० अरूण कुमार जोशी से कहा कि लैब के लिए उपकरण आदि की व्यवस्थाओं के लिए आईवीआरआई द्वारा जो सूची उपलब्ध कराई गयी है वह सामान वेंडरों के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आईवीआरआई की लैब को तत्काल संचालित करना हम सबकी प्राथमिकता में होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मे एसटीएच में कोविड 19 की जाँच लैब मेडिकल कालेज की देखरेख में संचालित है जिसमे पूरे कुमाऊँ के कोेविड सैम्पलो की प्रतिदिन जाँच हो रही है। अब भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) मुक्तेश्वर में उपलब्ध दो मशीनों से भी कोरोना सैम्पल जाँच होने से कोविड-19 संदिग्धों की सैम्पल जाँच प्रक्रिया मे अपेक्षित गति आयेगी।

बैठक में प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज डॉ० सीपी भैसोडा, परियोजना अधिकारी प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड डॉ० आर के चतुर्वेदी, उप डिप्टी सीएमओ डॉ० रश्मि पंत, डॉ० तरूण कुमार टम्टा, व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!