Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

कोविड-19 संक्रमण को लेकर जनपद में स्थिति पूर्ण रूप से निंयत्रण में हैं, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पर पूर्ण रूप से निगरानी की जा रही है : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 जून 2020, देहरादून, (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कोविड-19 संक्रमण को लेकर जनपद में स्थिति पूर्ण रूप से निंयत्रण में हैं, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा  इस पर पूर्ण रूप से निगरानी की जा रही है। जनपद देहरादून में कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के निरन्तर चिन्हित होने के फलस्वरूप संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु सुरक्षात्मक उपाय के दृष्टिगत कल शनिवार तथा रविवार को नगर निगम  देहरादून क्षेत्रान्तर्गत एवं छावनी परिषद क्लेमेंन्टाउन तथा छावनी परिषद गढीकैन्ट, अवस्थित सभी भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय कार्यालय, एवं उपक्रम तथा बैंक व  सभी प्रकार के निजी कार्यालय, देशी तथा विदेशी मदिरा की दुकानें पूर्णतः बन्द रहेंगी। इस अवधि में नगर निगम देहरादून द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी प्रतिष्ठानों, दुकानों, सभी कार्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों पर सेनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा। इस दौरान आवश्यक सेवांए यथा अस्पताल में ओपीडी, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा, पेयजल, नगर निगम, विद्युत विभाग के कार्यालय, पैट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, दवाओं की दुकानें, डेरी(दूध, दही आपूर्ति करने वाली दुकानें), फल-सब्जी की दुकानें, टिफिन सर्विस, मीट/मछली की दुकानें एवं औद्योगिक ईकाइयां  खुली रहेंगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं में जुड़े वाहन/ चिकित्सीय आकस्मिकता एवं औद्योगिक ईकाइयों से सम्बन्धित वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबन्ध रहेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि  जनपद में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलाये जाने वाले डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान को कल कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु किये गये लाॅकडाउन अवधि में समस्त जनमानस से उक्त डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान को चलाकर अपने निवास स्थान के गमलों, खाली बर्तनों, टायरों में पानी इकठ्ठा न होने देने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से इस अभियान से जुड़कर जनपद में डेंगू-मलेरिया के उन्मूलन में सहयोग प्रदान करते हुए इसके प्रसार को रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की।

आज अपराह्न विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे प्रवासी 275 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 257 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 152 व्यक्ति पहुँचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 251 तथा काठगोदाम के लिए 404 व्यक्ति गये।

जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 26 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 234.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में 20 ली०, भरत विहार लेन न.0 4 में 15 ली०, सोलंकी मौहल्ला में 15 ली०, भागीरथी पुरम में 15 ली०, मोहनी रोड़, डालनवाला में 15 ली०, सर्कुलर रोड़ में 10 ली०, चमनपुरी में 15 ली०, ब्रहा्रम्पुरी में 10 ली०, वंसत विहार कालोनी में 15 ली०, खुड़बुड़ा मौहल्ला में 15 ली०, कंलिगा कालोनी में 10 ली० और पूर्वी पटेल नगर में 15 ली०, सहित कुल 170 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आज थाना पटेल नगर अंर्तगत 45 अन्नपूूर्णा किट जरूरतमंदो को वितरित की गई।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 175 निराश्रित पशुओं जिसमें, 155 गौवंश एवं 20 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1244 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 17314 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा होटल तिरूपति , होटल पंजाब एसेंस एवं बंगाली स्वीटस के कुल 20 कार्मिको  को प्रशिक्षण दिया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 63 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 129 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 95.71 रूपये ल़ाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!