Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना महामारी की रोकथाम एवं उस पर प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग एंव सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डा० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कोरोना महामारी की रोकथाम एवं उस पर प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग एंव सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी निजी चिकित्सालयों को कोविड-19 के उपचार से सम्बन्धित आईशोलेशन बैड, आईसीयू सहित अन्य उपचार शुल्क की सूची प्रेषित करने तथा निर्धारित किये गये उपचार शुल्क का शत् प्रतिशत् अनुपालन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक निजी चिकित्सालय के मुख्य गेट और कैश कांउटर पर उपचार शुल्क की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा होनी चाहिए, जिससे कि आम जनमानस से उपचार के नाम पर अधिक धनराशि न वसूली जा सके। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्धारित उपचार शुल्क का अनुपालन करवाने के लिए औचक निरीक्षण करने तथा दैनिक निगरानी के लिए चिकित्सक की तैनाती करने के भी निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को भी निजी चिकित्सालयों के उपचार की समय-समय पर निगरानी करने को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि निजी चिकित्सालयों द्वारा कोविड-19 के मरीजों को डिस्चार्ज करने के दौरान चिकित्सालय द्वारा आक्सीजन,आईसीयू, बैड, तथा अन्य सभी खर्चों सहित सम्बन्धित मरीजों का विवरण प्राप्त करें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को अन्य राज्यों एवं जनपदों से आने वाले लोगों की बार्डर पर ट्रेसिंग, टेस्टिंग एवं उनका पूर्ण विवरण के अंकन की निगरानी करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कन्टेंनमेंट जोन तथा अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल को होम आईसोलेशन की समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को उपचार की तय धनराशि से अधिक की वसूली रोकने के लिए एक दूरभाष नम्बर जारी करने के निर्देश दिये, जिस पर सम्बन्धित व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कर सके।
अपर जिलाधिकारी प्रोटाॅकाल जी.सी. गुणवंत ने अवगत कराया कि जनपद में 275 होम आईसोलेशन पैशेन्ट हैं तथा उन सभी को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से उनके घर-घर दवाईयों की किट भेजी जा रही है। इसके अतिरिक्त जिला सर्विलांस अधिकारी को कोरोना संदिग्ध/संक्रमित व्यक्ति को होम आईसोलेशन में प्रेषित करने का अधिकार दिया गया है।
अधिक धनराशि वसूल करने की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कन्ट्रोलरूम के दूरभाष संख्या 0135-2724506 पर की जा सकती है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल जी.सी गुणवन्त, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान सहित मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनुज डिमरी, डाॅ० दिनेश चैहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!