Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना वायरस के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की जोरदार तैयारी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संभाल मोर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका। १६ मार्च, २०२० (सोमवार)। चीन से फैले कोरोना वायरस के कहर से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने जोरदार तैयारी कर रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। बीते तीन-चार दिन से वह लगातार स्वास्थ्य तथा नगर विकास के साथ ही अन्य विभाग से साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। सभी को सतर्क रहने के निर्देश देने के साथ ही खुद भी मोर्चे पर डटे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सोमवार को स्वास्थ्य भवन में राज्य संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उनके साथ स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह तथा सूबे के आला अधिकारी भी थे।उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या तक 13 पहुंची है। इसके साथ ही इस समय 18 नए संदिग्ध अस्पताल में भर्ती हैं। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज में लगभग रोज पांच दर्जन सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। हर जिले में जिला अस्पताल में भी इससे संक्रमित लोगों को आइसोलेट करने के इंतजाम हैं।

मास्क व ग्लब्स की कालाबाज़ारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए यूपी सरकार की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं मास्क व ग्लब्स की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित की गई हैं। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस भी जिले से कालाबाजारी की शिकायत मिलेगी वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क व ग्लब्स की अस्पतालों में कोई कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं और हर जिले में टीमों को सक्रिय रखें। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य में जल्द ही एक और बड़ा संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा जहां से हर जिलों की मॉनिटरिंग के लिए सभी संसाधन मौजूद रहेंगे।

आगरा में कोरोना वायरस के आठ में से चार पॉजिटव केस को फिट घोषित करने के बाद नई दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यह लोग अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। राजधानी लखनऊ में छह अस्पतालों को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए संसाधनों से लैस किया गया है। इनमें केजीएमयू, सिविल हॉस्पिटल, लोहिया हॉस्पिटल, बलरामपुर हॉस्पिटल, लोकबंधु और एसजीपीजीआई शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव को इन अस्पतालों में एडमिट किया जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के जांच की सुविधा सिर्फ केजीएमयू में उपलब्ध है। प्रदेश में आगरा कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित जिला है।

योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए कई एहतियाती कदम उठा रही है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए जा रहे इंतजामों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से कोरोना के संबंध में तैयारियों का मुख्यमंत्री योगी ने जायजा लिया।

कोरोना की पहली और दूसरी जांच मुफ्त

केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया कि देश के सभी लोगों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण की पहली और दूसरी जांच मुफ्त होगी। इन दोनों जांच के बाद ही कोरोना की पुष्टि होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गाजियाबाद के अलावा भारत-नेपाल सीमा के सात जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रवस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स और क्लब अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिए जाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!