Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में 7 महीने में पहली बार दर्ज किए गए सबसे कम 10,064 कोरोना के मामले, 17,411 मरीज हुए ठीक, 137 लोगों की हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2020, मंगलवार। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। बीते सात महीनों में  ऐसा पहली बार हुआ है जब 24 घंटों के दौरान 10 हजार मामले ही सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस के चलते 137 मौंते दर्ज की गई है, आठ महीने में सबसे कम है। अच्छी बात यह है कि रोजाना आने वाले नए मामलों से तुलना में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। कोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोगों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़कर एक करोड़ से अधिक हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भी 10,064 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 17,411 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। वहीं, इस अवधी में 137 लोगों की मौत भी हुई है, जो की आठ महीने में सबसे कम है। देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 5 लाख 81 हजार 837 हो गया है। इनमें से 1 करोड़ 2 लाख 28 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी की वजह से 1 लाख 52 हजार 556 लोगों की जान भी जा चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार देश में 18 जनवरी तक कुल 18 करोड़ 78 लाख 02 हजार 827 नमूनों की कोरोना संबंधी जांच की जा चुकी है। इसमें सोमवार को जांच किए गए 7 लाख 09 हजार 791 नमूने भी शामिल हैं।

पिछले कुछ दिनों की तुलना में सोमवार को केरल में नए मामलों की संख्या में कमी आई। हालांकि, रविवार को नमूनों की जांच भी कम हुई है, यह भी कम मामलों के मिलने की एक वजह हो सकती है। 3,346 नए मामलों के साथ केरल में संक्रमितों का आंकड़ा 8.50 लाख हो गया है। 1,924 नए केस महाराष्ट्र में पाए गए हैं, जिसमें मुंबई में मिले 395 नए मामले भी शामिल हैं। मुंबई में अप्रैल के बाद एक दिन में नए मामलों की यह सबसे कम संख्या है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 19.92 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सिर्फ तीन राज्यों-महाराष्ट्र, केरल और बंगाल में ही 10 या उससे ज्यादा मौतें हो रही हैं। सोमवार को भी इन बंगाल में 10, केरल में 17 और महाराष्ट्र में 35 लोगों की जान गई।

गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोड शहर में केए वनपरिया कन्या विनय मंदिर में कक्षाएं शुरू होने के पहले ही दिन 10वीं और 12वीं की 11 छात्राएं संक्रमित पाई गईं। राज्य सरकार के फैसले के बाद नौ महीने के बाद 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं हैं। पिछले नौ महीने से स्कूल बंद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!