Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 873 तक पहुंची , पिछले 24 घंटों में सामने आए 149 केस

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 149 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में संक्रमितों की संख्या 800 को पार कर गई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 9.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 775 सक्रिय मामले हैं। वहीं 78 लोग अस्पताल में इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। देश में कोराना से मरने वालों का आंकड़ा फिलहाल 19 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सुबह 9.30 बजे तक 180 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना वायरस रोगियों की संख्या है, वहीं केरल 173 मामलों की पुष्टि के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है।हालांकि, महाराष्ट्र और केरल में क्रमशः 25 और 11 मरीज ठीक भी हुए हैं।

देश के 27 राज्यों में कोरोना का कहर

कोरोना वायरस का कहर देश के 27 राज्यों तक पहुंच चुका है। देश के 27 राज्यों में कुल 873 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से 826 मरीज भारत के हैं तो 47 मरीज विदेशी हैं। वहीं 78 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में 19 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

देश में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 19 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद गुजरात में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कर्नाटक और मध्य प्रदेश में 2-2 लोगों की मौत हो चुकी है।दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्यवार आंकड़े- कुल 27 राज्य

राज्य   कुल मामले   मौत

महाराष्ट्र  180          5

केरल     173           0         

कर्नाटक    55           2

तेलंगाना    48          0    

राजस्थान   48         0

उत्तर प्रदेश  45        1

गुजरात     45          3

दिल्ली      39           1

पंजाब      38            1

तमिलनाडु   38         2

हरियाणा    33          0

मध्य प्रदेश  30         2

जम्मू कश्मीर 18       1

पश्चिम बंगाल 15      1

आंध्र प्रदेश    14        0

लदाख       13          0

बिहार        9           1

चंडीगढ़       7          0

छत्तीसगढ़    6        0

उत्तराखंड     4        0

हिमाचल प्रदेश 3       1

गोवा         3            0

ओडिशा       3           0

मणिपुर    1              0

मिजोरम   1              0            

पुडुचेरी     1               0

अंडमान और निकोबार   2    0

शुक्रवार को देश में सामने आए 125 मामले

इससे पहले शुक्रवार को एक दिन में देश में कोरोना के संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। देशभर में संक्रमितों की संख्या 800 को पार कर गई है। जिसमें 47 विदेशी नागरिक, वायरस के चलते जान गंवाने वाले 20 व्यक्ति और स्वस्थ हो चुके 67 लोग शामिल हैं।27 मार्च तक केरल में 176 मामले सामने आए तो महाराष्ट्र में 153 मामले सामने आए हैं।

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव, पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) से प्रवासी कृषि श्रमिकों, औद्योगिक श्रमिकों और अन्य असंगठित लोगों को भोजन और आश्रय सहित पर्याप्त सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, पानी और स्वच्छता की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। सभी राज्यों से कहा गया है कि होटल और किराए के घर खुले और कार्यात्मक रहने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!