Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली में जारी तेज बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

  •  गाजियाबाद में पानी में करंट उतरने से 5 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से जारी तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच दिल्ली से सटे गाजियाबाद से बुरी खबर आ रही है। गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित तेन सिंह पैलेस के पीछे पानी में करंट उतरने के कारण 5 लोगों की जान चली गई। जान गंवाने वालों में 3 बच्चियां और महिला और युवक शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह से हो रही जोरदार बारिश राकेश मार्ग पर रहने वाले लोगों के लिए आफत बनकर टूट पड़ी। सुबह करीब 10 बजे बजे राकेश मार्ग पर पानी में करंट उतर आया। इस कारण 3 बच्चियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

पार्षद हिमांशु लव के बेटे मन्नु लव ने बताया कि सुबह से ही हो रही जोरदार बारिश के कारण पूरे इलाके में पानी भरा हुआ है। राकेश मार्ग पर तेन सिंह पैलेस के पीछे कवाली गली में पानी में करंट उतर आया। उन्होंने बताया कि बारिश के बीच कुछ लोग घर से बाहर निकले और पानी में पैर रखते ही वह गिरने लगे। इस कारण इलाके में चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर पहुंचे और विद्युत विभाग से सूचना देकर इलाके में बजिली आपूर्ति बंद कराई गई, लेकिन तब तक 3 बच्चियों सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी थी।

मन्नू लव ने बताया कि पांच लोग झुलसे थे, जिन्हें जीटी रोड स्थित सुदर्शन अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने तीन वर्षीय शुभि, उसकी मां जानकी, 8 वर्षीय सिमरन और 25 वर्षीय‌ युवक लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। 12 बजे के बाद एक और बच्ची की मौत हो गई। इस तरह पानी में उतरे करंट ने कुल 5 लोगों की जान ले ली।

हादसे के बाद इलाके के लोगों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर रोष है। लोगों का कहना है कि एक दुकान पर पड़ी टीन शेड के ऊपर तारों का जाल है।

आशंका है कि इन जर्जर तारों में से ही कोई तार टूटकर टीन शेड से छू गया, जिस कारण करंट पानी में उतरा।

एसएचओ सिहानी गेट मिथिलेश उपाध्याय का कहना है कि शव का पंचनामा भर रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!