Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

1800-11-7800 नंबर पर करें और प्रधानमंत्री मोदी को बतायें अपने मन की बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने भी देशवासियों से अपने ‘मन की बात’ करने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इसकी जानकारी दी है।

PMO ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात के आगामी एपिसोड के लिए लोगों को उन विषयों और मुद्दों पर विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया है जो उनके लिए जरूरी हैं। विचारों को MyGov Namo App के माध्यम से साझा किया जा सकता है, या संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 नंबर डायल करें।

विदित रहे कि पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 87 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। ‘मन की बात’ के जरिए पीएम हर महीने रेडियो कार्यक्रम के जरिए अपना संबोधन देते हैं। हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे इसका प्रसारण किया जाता है। इस महीने के आखिरी रविवार यानी 24 अप्रैल को 88वीं बार इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी के अलावा दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी मन की बात का सीधा प्रसारण किया जाता है।

गत माह ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम ने विश्व बाजार में देसी उत्पादों की बढ़ती मांग का जिक्र किया था। मोदी ने कहा था कि घरेलू बाजार के साथ विश्व बाजार में देसी उत्पादों की मांग अपेक्षा के अनुरूप तब बढ़ेगी, जब उनकी गुणवत्ता बढ़ेगी और वे उत्पादकता के मामले में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में खरे उतरेंगे। यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि इस दिशा में अभी बहुत काम करना शेष है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा था कि आयुष उद्योग का बाजार भी लगातार बड़ा हो रहा है। छ: साल पहले आयुर्वेद से जुड़ी दवाइयों का बाजार 22 हजार करोड़ रुपये के आसपास का था। आज यह एक लाख चालीस हजार करोड़ रुपये के आसपास पहुंच रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!