Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ़, बोले सीएम हो तो धामी जैसा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष कांग्रेस के दो विधायकों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में धरना दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन पहुंचते ही धरने पर बैठे धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत से मुलाकात की और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया।

मंगलवार सुबह विधायक हरीश धामी व मनोज रावत हाथों में अपनी मांगें लिखी तख्ती लिए विधानसभा परिसर में सीढ़ि‍यों के पास धरने पर बैठ गए। लगभग एक घंटे बाद जब मुख्यमंत्री विधानसभा आए तो तुरंत इन विधायकों के पास पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी उन्हें अपने साथ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय ले गए, जहां उन्होंने दोनों विधायकों की बातों को सुना।

विधायक हरीश धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र धारचूला में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या की बात कहते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सड़कों के संबंध में भी अपनी बात रखी।

विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि कोविड संक्रमण में कमी को देखते हुए चारधाम यात्रा को शुरू किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धारचूला क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के संबंध में राज्य सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा है।

कांग्रेस विधायक हरीश धामी औऱ मनोज रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की है । विधानसभा में सदन के बाहर आज हरीश धामी नेटवर्किंग की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे थे ।

हरीश धामी को सदन के बाहर धरने पर बैठे देख सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और उन्हें अपने साथ सदन में लेकर चले गए। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है और केंद्र सरकार से भी इस बारे में बातचीत करने के लिए कहा है।

साथ ही हरीश धामी का कहना है कि युवा मुख्यमंत्री का यह अच्छा व्यवहार देखने मिला कि वह उनकी समस्या का समाधान करने के साथ ही उनके पास पहुंचे और उन्हें अपने साथ सदन में लेकर गए।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ० एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!