Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि पर तीखी आपत्ति जताई – कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई, 2020, शनिवार। कांग्रेस ने प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि पर तीखी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी है। प्रीतम सिंह ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल पटरी पर 14 कामगारों की मौत के मामले में केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम निरंतर गिर रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार को जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करना चाहिए। साथ ही कहा कि राजस्व प्राप्त करने के लिए शराब के दामों में और ज्यादा वृद्धि की जानी चाहिए।

बेहड़ पर मुकदमे से बिफरे कांग्रेस नेता

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ पर रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज होने पर तीखी नाराजगी जताई। साथ ही सरकार पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी से दूरभाष पर वार्ता की।

दिखा सरकार की जन विरोधी मानसिकता का नमूना

सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में मंदी महंगाई और लॉकडाउन की मार झेल रही जनता पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर एक और महंगाई का चाबुक चला अपना विरोधी चेहरा बेनकाब किया है। धस्माना ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट ने राज्य में पेट्रोल की कीमत एक रुपया और डीजल की कीमत दो रुपए बढ़ाने के निर्णय का जनविरोधी फैसला लिया। इससे राज्य में महंगाई बढ़ेगी और पहले से ही बेरोजगारी और बढ़ेगी।

कोरोना अमीर गरीब जात-धर्म नहीं देखता: धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष और देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना आजकल अपनी ऐम्बुलेंस मोबाइल राशन किट सेवा के माध्यम से गरीब जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित करने के साथ साथ कोरोना से बचाव और सावधानियों के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। गांधी ग्राम और द्रोणपुरी के 101 लोगों को राशन किट वितरित करते हुए उन्होंने लोगों से कोरोना के प्रति सचेत रहने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग अभी तक सौभाग्यशाली हैं कि ये संक्रमण अन्य राज्यों की तरह यहां नहीं फैला, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि हम लापरवाह हो जाएं।

उन्होंने कहा कि कोरोना अमीर, गरीब, धर्म-जाति नहीं देखता और थोड़ी सी लापरवाही भी खतरनाक हो सकती है। धस्माना ने कहा कि साफ सफाई, हाथों को धोना, मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करना इसके प्राथमिक बचाव के तरीके हैं और किसी को खांसी, जुकाम, तेज बुखार के अगर थोड़े से भी लक्षण दिखें तो तत्काल जांच करवाने के लिए जाएं। इस अवसर पर धर्म सोनकर, अनिल डोबरियाल, सुन्नी धीमान, यूसुफ, अनुज दत्त शर्मा, गौतम सोनकर, गुड्डू डबराल और जसविंदर सिंह मोठी भी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!