Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

औद्योगिक निवेश प्रस्तावों पर सम्बन्धित विभाग समय से स्वीकृति प्रदान करें, जिससे निवेश प्रस्तावों का शीघ्रता से इम्लिमेन्टेशन हो सके : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित हुई उत्तराखण्ड एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन अधिनियम के अंतर्गत गठित राज्य प्राधिकृत समिति की बैठक में ,उन्होंने समिति से जुड़े विभिन्न विभागों और सदस्यों को निर्देश दिए कि निवेश प्रस्तावों पर विभाग समय पर अपनी टिप्पणी दें, जिससे इम्लिमेन्टेशन में तेजी आए।
बैठक में लगभग 543 करोड़ रूपये की लागत वाले 9 प्रोजेक्ट के औद्योगिक प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी, जिसके अंतर्गत काशीपुर में ‘आर.के. फूड प्रोडक्ट्स’ के 18.328 करोड़ रूपये, कोटबाग नैनीताल में ‘कारबेट द आइकौन स्पा एण्ड रिसाॅर्ट’ में 24 करोड़ रूपये, भगवानपुर हरिद्वार में ‘वैन्कों रिसर्च एण्ड ब्रीड़िंग फाॅर्म प्राईवेट लिमिटेड’ के 43.71 करोड़ रूपये, बाजपुर ऊधमसिंहनगर में ‘मोनार्ड इन्डस्ट्रिज (ओ.पी.सी.) प्राइवेट लिमिटेड’ के 15.48 करोड़ रूपये, कोटद्वार पौड़ी में ‘भारत इलैक्ट्रोनिक लिमिटेड’ के 2.97 करोड़ रूपये, हरियावाला काशीपुर, ऊधमसिंहनगर में ‘पशुपति पाॅलिटैक्स प्राइवेट लिमिटेड’ के 29.96 करोड़ रूपये, सितारगंज ऊधमसिंहनगर में ‘हिन्दुस्तान पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटेड’ के 131.20 करोड़ रूपये, लक्सर हरिद्वार में ‘ब्लूडेन्ज इन्डस्ट्रिज प्राइवेट लिमिटेड’ के 256.15 करोड़ रूपये तथा रूड़की हरिद्वार में ‘गिर जग्गरी यूनिट ऑफ़ गिर डेयरी फार्मिंग प्रोडक्स प्राइवेट लिमिटेड’ के 21.10 करोड़ रूपये की धनराशि के प्रस्तावों का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।
मुख्य सचिव ने उद्योगों की स्थापना के लिए न्यूनतम पहुँच मार्ग की चैड़ाई के मानक में आ रही समस्याओं व बाधाओं के समाधान के लिए उद्योग और आवास विभाग की संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिये, जो मानक के शिथिलीकरण के सम्बन्ध में निरीक्षण करते हुए, समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव राजस्व श्री सुशील कुमार, एमडी सिडकुल श्री एस. मुरूगेशन, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक उद्योग श्री सुधीर नौटियाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!