Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर सुनी समस्यायें

शिकायत कर्ता एवं अधिकारियों को आमने-सामने वार्ता कर समस्या का समाधान किया।

जो भी भूमि क्रय कर रहे हैं, भूमि के अभिलेख तहसील स्तर पर भलीभाँति जाँच लें : दीपक रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 जनवरी, 2023, रविवार, हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्यायें सुनी। जनता दरबार में अधिकांश भूमि केे फ्रॉड केस आने से आयुक्त ने गम्भीरता से लिया।

आयुक्त रावत ने भूमि क्रय करने वाले आम जनता से कहा कि जो भी भूमि क्रय कर रहे हैं, भूमि के अभिलेख तहसील स्तर पर भलीभाँति जाँच लें। इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है कि वह भूमि खरीदने से पहले भूमि के अभिलेख आवश्यक जांच कर भूमि क्रय करें ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। जनता दरबार में इसके साथ ही सड़क, बिजली, पानी, बीमा क्लेम आदि से सम्बन्धित परेशानियों के द्वारा फरियादियों ने आयुक्त को अवगत कराया। जिसका आयुक्त ने शिकायत कर्ता एवं अधिकारियों को आमने-सामने वार्ता कर समस्या का समाधान किया।

➧ खेम प्रकाश निवासी लालपुर ने 2011 में भूमि क्रय की थी। जो भूमि क्रय की थी वह खाता नम्बर 30 था, लेकिन कब्जा 28 नम्बर पर है। वर्तमान में खेम प्रकाश खाता नम्बर 28 पर कब्जा किये हुये हैं। वर्तमान में उक्त भूमि पर उत्तराखण्ड कोलोनाइजर द्वारा प्लाटिंग की जा रही है। आयुक्त ने उत्तराखण्ड कोलोनाइजर को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर खेम प्रकाश को अन्यत्र भूमि आंवटित करें।

➧ विभा तिवारी निवासी दोनहरिया हल्द्वानी ने आयुक्त को बताया कि दुधारू पशुओं के द्वारा सड़क पर घूमने से दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने आयुक्त से अनुरोध किया कि इस समस्या का समाधान किया जाए। जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को निर्देश दिये हैं कि अनावश्यक रूप से छोड़े जाने वाले दूधारू पशु पालकोें को सूचित कर दूधारू पशुओं को छोड़ने पर जुर्माना लगाया जाए अथवा पशुओं को गौशाला में छोड़ा जाए। उन्होंने कहा दूधारू पशुओं को छोडने पर पशुपालकों के खिलाफ न्यूनतम जुर्माना दस हजार लगाया जाए।

➧ गरूड़ निवासी गोविन्दी देवी की सन् 1975 में मृत्यु हो गई थी। स्व० गोविन्दी देवी की मृत्यु के बाद भी दाखिल खारिज नहीं हुये हैं। जिस पर आयुक्त ने जिलाधिकारी बागेश्वर को जाँच कराने के निर्देश दूरभाष पर दिये।

➧ धारी निवास मोहन ने आयुक्त को बताया कि उन्होंने भैंस का बीमा कराया था। उन्होंने बीमा का प्रीमियम समय-समय पर दिया था, लेकिन कुछ कारणों से भैंस की मृत्यु हो गई। लेकिन बीमा का क्लेम उन्हें आतिथि तक नहीं मिला है। जिस पर आयुक्त ने मुख्य पशु अधिकारी बागेश्वर को निर्देश दिये है कि जल्दी से जल्द भैस का बीमा एक सप्ताह के भीतर दिया जाए।

➧ रामनगर स्यात निवासी गंगासिंह सावंत ने वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में, शिकायत कर्ता जीसी पाण्डे द्वारा बताया गया कि गंगा सिंह ने 7 नाली जमीन क्रय की थी, लेकिन कब्जा 10 नाली पर किया है। शेष 3 नाली जमीन वन पंचायत की अतिक्रमण किया है। उपजिलाधिकारी रामनगर ने आयुक्त को मौके पर बताया कि उक्त 3 नाली जमीन को लीज हेतु आवेदन किया है, जिनका चालान पीपी एक्ट के तहत किया गया है। सम्बन्धित प्रकरण का समाधान आयुक्त ने मौके पर किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!