Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

भारत और चीन के बीच तनाव को कम करने को लेकर कल होगी कमांडर स्तरीय 11वें दौर की वार्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। भारत और चीन की सेना के बीच शुक्रवार, 9 अप्रैल को पूर्वी लद्दाख के चुशुल में सुबह 10:30 बजे कॉर्प्स कमांडर स्तर की 11वें दौर की वार्ता होगी। इस वार्ता में फ्रिक्शन पॉइंट पर डिसइंगेजमेंट पर चर्चा होगी।  यह जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों से गुरुवार को दी गई। 21 फरवरी को दसवें दौर की कमांडर स्तरीय वार्ता हुई थी जो 16 घंटों तक चली थी।

भारत और चीन के बीच तनावों को सुलझाने के लिए कमांडर स्तर की वार्ता के कई दौर हो चुके हैं। कल होने वाली वार्ता में भारत गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से सैनिकों की जल्द वापसी के मुद्दे को उठाएगा साथ ही देपसांग में लंबित मुद्दों के समाधान पर भी जोर दिया जाएगा। सेना के सूत्रों से मिली जानकारी में यह भी बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले ही 11 वें दौर की वार्ता को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। दोनों पक्षों के बीच अभी तक 10 दौर की कमांडर स्तर की वार्ता  हो चुकी है। नौवें दौर की वार्ता में दोनो पक्षों के बीच पैंगोंग झील के पास से सैनिकों को वापस बुलाने की सहमति बनी थी। कल होने वाली कमांडर स्तरीय वार्ता का उद्देश्य भी पहले हो चुकी वार्ता की तरह ही है यानि जिन स्थलों पर तनाव की स्थिति है वहां से भी सैनिक वापस बुलाए जाएं ताकि पूर्वी लद्दाख स्थित सीमा पर शांति बहाली हो सके। जिन स्थानों पर चीन के सैनिकों की मौजूदगी बरकरार है उनमें हॉट स्पि्रंग, गोगरा और देपसांग हैं। दोनों देशों के बीच तनाव के समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच दो स्तरों पर बातचीत हो रही है। एक विदेश मंत्रालयों के बीच डब्लूएमसीसी के तहत बातचीत होती है जबकि दूसरा स्तर सैन्य कमांडरों का होता है। डब्लूएमसीसी ने इस तनाव भरे माहौल में भी कूटनीतिक स्तर पर आपसी विमर्श को जारी रखने का मौका दिया है।

भारत और चीन इस बात पर सहमत हैं कि जब तक लंबित मुद्दों का समाधान निकल आता, तब तक बातचीत का दौर जारी रहेगा। इसका मकसद यही होगा कि जल्द से जल्द सैनिकों की वापसी हो सके। महत्वपूर्ण सहमति यह भी बनी है कि जब तक अंतिम समाधान ना निकले तब तक एलएसी पर शांति बनाए रखी जाए और कोई भी मुश्किल हालात पैदा नहीं होने दिए जाएं। बता दें कि पिछले वर्ष पैंगोंग झील वाले क्षेत्र में दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों ने भारी हथियारों के साथ सीमा पर हजारों सैनिक तैनात किए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!