Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड

भाई का शव कंधे पर ढोने के मामले में सीएम सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में भाई के शव को कंधे पर ले जाने के मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। चिकित्सा अधीक्षक के स्पष्टीकरण को अपर्याप्त मान उन्होंने महानिदेशक को एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त ताकीद की है कि प्रदेश के किसी भी अस्पताल में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

धामपुर, बिजनौर निवासी पंकज अपने छोटे भाई को इलाज के लिए दून लाया था, जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। चिकित्सकों के अनुसार उसके छोटे भाई सोनू को टीबी था और उसके फेफड़ों में संक्रमण था। सोनू की मौत के बाद शव को निजी एंबुलेंस में ले जाने के लिए पंकज के पास रुपये नहीं थे।

ऐसे में वह शव कंधे पर डालकर ले जाने लगा। वह सड़क तक पहुंचा ही था कि हॉस्पिटल स्टाफ ने उसे टोका। अस्पताल में इलाज के लिए आए कुछ किन्नरों व स्टाफ ने उसके लिए चंदा जुटाया। जिसके बाद वह अपने भाई का शव एंबुलेंस में धामपुर ले गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने घटना को गंभीर मानते हुए स्वास्थ्य सचिव नितेश झा से मामले की रिपोर्ट तलब की। जिस पर स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा से जवाब तलब किया। देर शाम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव ने मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी। जिसमें कहा गया है कि मृतक के भाई ने चिकित्सा अधीक्षक या किसी अन्य अधिकृत व्यक्ति से संपर्क नहीं किया। यदि ऐसा किया जाता तो व्यवस्था कर दी जाती। इमरजेंसी स्टाफ ने उसे कुछ देर रुकने को कहा था ताकि स्ट्रेचर उपलब्ध करा दिया जाए। इस बीच वह शव पर कंधे पर रखकर निकल गया। अस्पताल के स्टाफ व अन्य की मदद से उसके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

उन्होंने बताया कि शव ले जाने के लिए रोगी एंबुलेंस का इस्तेमाल नहीं किया जाता। क्योंकि इससे अन्य रोगियों में संक्रमण का खतरा रहता है। मुख्यमंत्री ने इस स्पष्टीकरण को अपर्याप्त माना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता व मानवीय संवेदना किसी भी परिस्थिति में सर्वोपरि होनी चाहिए। जिस तरह की घटना हुई वह किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। यदि व्यवस्था में कोई कमी है तो उसे तत्काल सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक से एक सप्ताह में मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!