Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आयेंगे मुख्यमंत्री योगी, कई कार्यक्रमों में लेंगे ह‍िस्‍सा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अगस्त 2021, मंगलवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 4 अगस्त 2021 की सुबह गोरखपुर आ सकते हैं। 5 अगस्त 2021 को दोपहर बाद उनके लखनऊ रवाना होने की संभावना है। अभी तक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोई प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है लेकिन जिलाधिकारी ने सोमवार की शाम इस संबंध में बैठक की है।

मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर आ सकते हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के अधिकारियों के साथ एनेक्सी भवन में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सकते हैं। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव में शामिल होंगे। इसके लिए चरगांवा क्षेत्र के वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री यहां कार्ड धारकों को राशन वितरित करेंगे। साथ ही उन्हें झोला भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री इस गांव के दो लाभार्थियों से संवाद भी कर सकते हैं और इस कार्यक्रम का यहां सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री पांच अगस्त की शाम तक लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त को वनटांगिया समुदाय के बीच अन्न महोत्सव मना सकते हैं। चरगांवा के वनटांगिया गांव तिनकोनिया नंबर तीन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो लाभार्थी नरङ्क्षसह एवं दीपमाला से आनलाइन संवाद भी कर सकते हैं। इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री कुछ लाभार्थियों को स्वयं अनाज एवं झोला वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और वनटांगिया गांव में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम ने सोमवार की शाम समीक्षा बैठक भी की। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रोटोकाल अभी जारी नहीं हुआ है।
  • करीब 100 साल तक जंगल में उपेक्षित जीवन जीने वाले वनग्रामों के निवासियों को समाज व विकास की मुख्यधारा में लाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की खबर गांव पहुंची तो वनटागियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार की शाम जिलाधिकारी भी गांव पहुंचे। यहां हेलीपैड के निर्माण और करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था का उन्होंने जायजा लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!