Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“सपा की सरकार में अपराध करने वाले माफिया खुली जीप में घूमते थे, बंदूक तानने के बजाय रेंगते दिख रहे”: सीएम योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मार्च, 2022, शुक्रवार, चंदौली। उत्तर प्रदेश में सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले सभी दल के दिग्गज प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार सभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चंदौली में थे। उन्होंने यहां पर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही विपक्षी दलों की कार्यशैली तथा घोषणाओं पर प्रहार भी किया।

चंदौली के धानापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सभी को पता होगा कि प्रदेश में प्रभावी सरकार होगी तो विकास होगा और एक साथ बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में अपराध करने वाले माफिया खुली जीप में घूमते थे, लेकिन अब जीप में बंदूक तानने के बजाय रेंगते दिख रहे हैं, हमारी सरकार ने उन्हें जेलों में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि छह चरणों के चुनाव रुझान बताते हैं कि भाजपा का स्कोर पौने 300 पार कर चुका है। दस मार्च को जब चुनाव परिणाम आएंगे तब पूर प्रदेश में सिर्फ भाजपा ही दिखाई देगी। भाजपा के आने के भय से समाजवादी पार्टी तथा बसपा के कई नेताओं ने अभी से विदेश भागने के लिए अपनी बुकिंग करनी शुरू कर दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिणाम आने के बाद चारों तरफ भाजपा का ही परचम लहराता दिखेगा। इस बार के चुनाव में जो माफिया विरोधियों के साथ रहे है वे चुनाव के बाद विदेश भागने में जुट गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दस मार्च के बाद विकास व बुलडोजर साथ-साथ चलेगा। मऊ के दंगे में तमंचा लहराने वाला माफिया स्टेचर पर जेल में रेंगते नजर आता है। डबल इंजन की सरकार के दम पर विकाश की ऊंचाइयों को लोगो ने देखा है। उन्होंने कहा कि परिवारवादियों ने चंदौली के लोगों को अपने हाल पर जीने पर छोड़ दिया था। भेदभाव के चलते सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं को नहीं मिल पाता था। भाजपा सरकार के कार्यकाल में यहां पर सर्वस्पर्शी विकास से खुशहाली का नया अध्याय लिख रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर लगातार विकास का नया आयाम लिख रही है। प्रदेश के हर जनपद में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। हर जनपद में लगातार पांच वर्ष से बिजली मिल रही है। आज तो सूबे में बिजली का कोई जाति-मजहब नहीं है। कोरोना संक्रमण काल में सभी को फ्री वैक्सीन, फ्री राशन तथा फ्री इलाज मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!