Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

गोरखपुर में बोले सीएम योगी, कांग्रेस के पापों का परिमार्जन है सीएए

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शहर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि यह कानून कांग्रेस का पाप है, जिसका परिमार्जन उसे खुद करना चाहिए था लेकिन यह कार्य भाजपा सरकार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को जहां प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहिए तो वहां वह लोगों को गुमराह कर रही है। दरअसल कांग्रेस सपा के साथ मिलकर वामपंथ की उस सिद्धांत पर कार्य करने का प्रयास कर रही है, जिसमें यह कहा जाता है कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो वह सच हो जाता है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम लोगों के बीच जाएं और नागरिकता कानून से देश को होने वाले फायदे के बारे में बताएं।

किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है सीएए

सीएम ने कहा कि यह कानून देश के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन घुसपैठियों के खिलाफ है, जो आतंक फैलाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का पहला कार्यकाल जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में बीता, जिसमें बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। दूसरा कार्यकाल राष्ट्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने का है, सीएए जिसकी चौथी कड़ी है। इससे पहले बारी-बारी से तीन तलाक व  अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और राम मंदिर निर्माण को शुरू करने का कार्य किया गया है।

सीएए के समर्थन में पीएम मोदी को भेजें अभिनंद पत्र

योगी ने कहा कि अब तो हमारी सेना भी यह भी कहने लगी है कि जिस दिन सरकार आदेश करेगी पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। इसके पीछे मोदी सरकार की मंशा नए भारत के निर्माण की है, जिस दिशा वह काफी आगे बढ़ चली हैं। इसी का नतीजा है कि आज अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति में भारत से मध्यस्थता की उम्मीद पूरी दुनिया कर रही है। योगी ने लोगों से अपील की कि वह सीएए का लागू करने के लिए मोदी का अभिनंदन पोस्टकार्ड भेजकर करें। इसे लेकर मौन रहना भी राष्ट्रदोहियों का समर्थन है।

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा, भारतीयता के विजय की अभिव्यक्ति है सीएए

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सीएए भारतीयता के विजय की अभिव्यक्ति है। यह कानून दूसरे देशों के भारतीय पीडि़तों के लिए बनाया गया है, किसी भारतीय को नागरिकता से बेदखल करने के लिए नहीं। उन्होंने उन मुस्लिम युवाओं और मौलानाओं का अभिनंदन किया, जिन्होंने कानून को समझा और इसका समर्थन किया है। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि कुछ लोग सीएए के विरोध की आड़ में देश के युवाओं को बांटने का कार्य कर रहे हैं, उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। जनसभा में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के अलावा गोरखपुर, बस्ती और आजगमढ़ जिलों के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन सहजानंद राय ने किया।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी कहा- सीएए देश हित में

रैली में लोगों की भारी भीड़ रही। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल रहे। उन्होंने भी कहा है कि यह कानून देश में है। तमाम लोगों ने कहा कि वह रैली में इस लिए आए हैं कि सीएए को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसकी सच्चाई से वाकिफ हो सकें।

सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे लोग : सीएए रैली में शामिल होने आए पिपराइच क्षेत्र के हाफिज नसीब ने बताया कि सीएए को लेकर लोग भ्रम फैला रहे हैं। यह कानून देश हित के लिए है।

इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी : सिंवई बाजार के ईस्माइल ने कहा कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं छिनने वाली। इस कानून से लोगों को नागरिकता मिलेगी।

इस कानून से किसी को कठिनाई नहीं : मऊ जिले के मो.जावेद वर्तमान में सूरजकूंड के निवासी हैं। उनका कहना है कि नागरिकता संशोधन काूनन से किसी को कोई दिक्कत नहीं नहीं है। दूसरे देशों से आने वाले पीडि़त व शोषित व्यक्तियों को नौकरी मिलेगी।

रैली में आने से मिली जानकारी : जमुनही की अनीषा खातून का कहना है कि सीएए को लेकर तरह-तरह का भ्रम फैलाया जा रहा था। रैली में न सिर्फ इस कानून के विषय में बताया गया, बल्कि यह भी जानकारी मिली कि इससे किसी का अहित नहीं होने वाला, बल्कि लोगों को लाभ ही होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!