Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री योगी को राजनीति में ‘इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड’ से किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड को प्रदेश की 25 करोड़ जनता को किया समर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। योगी को राजनीति श्रेणी में उनके शानदार काम के लिए यह सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवार्ड को प्रदेश की 25 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इस सम्मान के असली हकदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह में राजनीति के अलावा मनोरंजन, खेल, स्टार्टअप, सोशल चेंज और जलवायु आदि श्रेणियों में प्रेरणास्पद कार्य करने वाली भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी को राजनीति की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला। 

इस श्रेणी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई बड़े नाम शामिल थे। अवार्ड समारोह में सीएम योगी खुद मौजूद नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से जनता के प्रति अपना आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार चुनी गई है। यह जनता के विश्वास का ही प्रतीक है और इस अवार्ड के असल हकदार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!