Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को दस महीने में सौ करोड़ के टीकाकरण पर बधाई देने के साथ ही उनका आभार भी जताया

लखनऊ, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग में बड़ा हथियार बने कोरोना वायरस टीकाकरण में गुरुवार को भारत ने सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दस महीने में सौ करोड़ के टीकाकरण पर बधाई देने के साथ ही उनका आभार भी जताया।

सीएम योगी आदित्यनाथ इस बड़े अवसर पर गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर, निरालानगर में स्थापित कोरोना वायरस टीकाकरण केन्द्र पर भी गए। वहां पर उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों से मुलाकात करने के साथ उनका अनुभव भी प्राप्त किया। भारत में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े को पार करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सरस्वती शिशु मंदिर में जाकर वैक्सीनेशन ड्राइव का जायज़ा लिया। उन्होंने वहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को भी सम्मानित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि देश में अब तक रिकॉर्ड सौ करोड़ कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। यह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व, प्रतिबद्ध स्वास्थ्यकर्मियों के परिश्रम एवं अनुशासित नागरिकों की सहभागिता का सुफल है। अब तो देश में कोरोना वायरस संक्रमण की हार तय है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!