Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुलिस विभाग को तोहफा, 144 आवासीय भवनों का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2022, बुधवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर पुलिस विभाग के 144 आवासीय एवं अनावासीय भवनों का लोकार्पण किया। बता दें कि इनमे आगरा, कौशांबी, अलीगढ़ सहित कई जिलों के पुलिस भवन शामिल हैं।

पुलिस विभाग के 144 आवासीय एवं अनावासीय भवनों के लोकार्पण के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं 260 करोड़ की इन 144 परियोजनाओं को दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल को सौंपते हुए अत्यंत खुश हूं

आवासीय एवं अनावासीय भवनों के लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि 5 वर्षों के अंदर किए गए कार्यों का परिणाम हम सब के सामने है। 5 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की छवि एक ऐसे राज्य के रूप में थी जो दुनिया और देश में बीमारु प्रदेश के रूप में गिना जाता था। जहां पर विकास की कोई सोच नहीं की जो धारणा बन चुकी थी उसका कारण था बदतर कानून व्यवस्था।

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व की सरकार का नाम लिए बिना हमलावर होते हुए कहा कि हर दूसरे तीसरे दिन एक बड़े दंगे के कारण प्रदेश के बारे में लोगों की धारणाएं अत्यंत खराब थीं। उत्तर प्रदेश के अंदर कोई भी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। क्या उद्योग जगत क्या व्यापारी सभी परेशान थे।

  • आगरा के 18 थानों में नवनिर्मित हास्टल, बैरक और विवेचना कक्षों का आनलाइन उदघाटन हुआ। बैरक एवं हास्टल में 532 पुलिसकर्मियों के रहने की सुविधा है। भूतल पर महिला पुलिसकर्मियों के रहने की अलग से व्यवस्था है। पहले और दूसरे तल पर पुरुष पुलिसकर्मियों के रहने के लिए हाल हैं। बैरक में किचन भी है।
  • कौशांबी के कोखराज थाने के नए भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया है।
  • अलीगढ़ की भी तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इसमें 84.56 लाख रुपये से लोक निर्माण विभाग द्वारा गंगीरी में 16 कर्मियों के लिए तैयार किया गया हास्टल, 6.95 करोड़ से तैयार किया गया महुआ खेड़ा थाना व बैरक शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!