Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखीमपुर दौरा आज, कोविड कंट्रोल को लेकर जिले में लेंगे ग्राउंड जीरो पर जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2021, शुक्रवार, लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगातार मंडल के साथ जिलों का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में समीक्षा करेंगे। इस कार्यक्रम में वह किसी गांव में भी जाकर होम आइसोलेशन में रहने वालों लोगों को मिल रही सुविधा का भी जायजा ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज दिन में करीब 12 बजे से लखीमपुर खीरी का दौरा है। वह कोविड कंट्रोल को लेकर जिले में ग्राउंड जीरो पर जायजा लेंगे। उनके दौरे का प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री 11 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 11.55 मिनट पर खीरी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन से इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर पहुंचेंगे। यहां पर उनका करीब बीस मिनट का समीक्षा का कार्यक्रम है। इसके बाद 12.30 पर मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे। जहां करीब एक घंटा तक जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री मीडिया की ब्रीङ्क्षफग करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद करीब एक घंटे का स्थानीय भ्रमण का कार्यक्रम है। वह किसी भी गांव जा सकते हैं। डीएम शैलेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल प्रशासन को मिल गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को लखीमपुर से लौटने के बाद लखनऊ में भी अस्पतालों की हकीकत देखेंगे शाम को चार बजे के बाद से एलडीए के सभागार में सीएम और अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। वह कोविड में ड्यूटी कर रहे अधिकारियो से वर्चुअल मीटिंग करेंगे। लखनऊ मंडल के लखीमपुर खीरी को छोड़कर सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ भी उनका वर्चुअल मीटिंग का भी कार्यक्रम है। वह पांच बजे से जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!