Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- “जनप्रत‍िन‍िध‍ियों को यह सुन‍िश्‍च‍ित करना चाह‍िए क‍ि जनता को समय से म‍िले न्‍याय”

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2022, रविवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय समय से न मिले तो विकास का कोई मायने नहीं रहता। जनता को समय से न्याय मिलना चाहिए। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री ने अब जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। जनप्रतिनिधियों से नियमित जन चौपाल लगाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि एक घंटा जनता की समस्याओं को सुनें और मेरिट के आधार पर न्याय संगत कार्रवाई कराएं

तारामंडल क्षेत्र के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में रविवार को 144 करोड़ रुपये की 61 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनता का भी आह्वान किया कि वह समस्याओं के निस्तारण में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने महीने में दो बार तहसील दिवस, दो बार थाना दिवस, विकास खंड स्तर पर चौपाल और मिशन शक्ति के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी स्तर पर विकास कार्य में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बिना विपक्षी पार्टियों पर भी प्रहार किया। कहा कि जाति, क्षेत्र, धर्म, भाषा आदि संकीर्णता को दरकिनार कर जनता ने भाजपा का समर्थन किया है। जनता ने नकारात्मकता को नकारा है। जनता ने गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजयी बनाकर साफ बता दिया है वह विकास के साथ हैं। जनता का दायित्व है कि वह सकारात्मक रूप से विकास योजनाएं से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य सिर्फ शासन के अनुसार नहीं चलने चाहिए। इसमें आम जनता और जनप्रतिनिधि का भी जुड़ाव होना चाहिए। योग्य जनप्रतिनिधि विकास की योजनाओं को शासन तक पहुंचता है और वहां से योजनाओं को स्वीकृत कराकर क्षेत्र का विकास कराता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड़धोइया नाला पहली बार साफ हुआ है। सैकड़ों वर्षों से इसकी सफाई नहीं हुई थी। मेडिकल कालेज के पीछे से अब नाला साफ हो चुका है। सैकड़ों वर्षों से अतिक्रमण भी हो गया था। अब नाले के दोनों तरफ सड़क बनेगी। यह पर्यटन का नया केंद्र भी बनेगा। रामगढ़ताल से ज्यादा पानी तरकुलानी रेग्युलेटर तक पहुंचाने के लिए पहली बार नाला की खोदाई हो रही है। खोराबार ब्लाक क्षेत्र को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए तरकुलानी के बड़े पंपों से पानी राप्ती और गोर्रा नदियों में डाला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर पहले जिन कार्यों के लिए बदनाम था, आज उससे मुक्त हो चुका है। यह हो रहा तेज विकास के कारण। मुख्यमंत्री ने वाराणसी से वाया गोरखपुर सोनौली मार्ग, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, मेडिकल कालेज रोड, मोहद्दीपुर से जंगल कौडिय़ा रोड, जेल बाइपास, खाद कारखाना आदि को विकास से जोड़ा।

मुख्यमंत्री ने भूसा बैंक में भूसा दान के लिए व्यवसायी अतुल सर्राफ, मनमोहन जादोदिया और एके श्रीवास्तव को सम्मानित किया। क्षय रोग उन्मूलन के लिए पांच क्षय रोगियों के स्वजन को अक्षय पात्र किट और छह लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!