Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘ई-विधान एप्लीकेशन केन्द्र’ का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2022, गुरूवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विकास कार्य के तहत पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। सरकार ने अधिकांश सरकारी कार्यालय को पेपरलेस करने का कदम उठाने के साथ अब उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्यवाही को भी पेपरलेस कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में गुरुवार को ई-विधान एप्लीकेशन केन्द्र का लोकार्पण किया, जिससे विधानसभा की कार्यवाही का आनलाइन संचालन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्यवाही को कागज रहित बनाने के लिए विधानमंडल के बजट सत्र से ‘नेशनल ई-विधान’ परियोजना को लागू करने की तैयारी को सरकार ने पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान भवन में ‘नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन’ केंद्र का लोकार्पण किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी थे। अब उत्तर प्रदेश में ई विधान मंडल सत्र होगा।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद विधानभवन की गैलरी में हुए सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। सौन्दर्यीकरण के तहत विधान भवन की गैलरी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पंडित मदन मोहन मालवीय, वीरांगना लक्ष्मीबाई, महात्मा गाँधी, सरोजिनी नायडू, चंद्रशेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक, मंगल पाण्डेय, सरदार भगत सिंह तथा टीपू सुल्तान की तस्वीरें लगाई गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!