Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेश

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, सीएम योगी, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

लखनऊ,  जापान के टोक्यो ओलंपिक खेलों में मजबूत इरादों के साथ उतरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास बना दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम की इस सफलता पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई देने के साथ ही आगे के मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामना दी है। सेमीफाइनल में चार अगस्त को भारतीय टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन यानी आज इतिहास रच दिया। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत ने तीन बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता और मौजूदा समय में विश्व की नंबर दो टीम को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। भारत ने पहली बार 1980 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था और छह टीमों वाले खेल में चौथे पायदान पर रही थी। इससे पहले 2016 में रियो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम 12वें स्थान पर रही थी और अब सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई है। इस बार रानी रामपाल की कप्तानी वाली महिला टीम ने पदक की उम्मीद जगाई है। भारत की ओर से तथा मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर ने किया। आस्ट्रेलिया को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि भारत को सिर्फ एक ही मिला। भारत ने इस इकलौते पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया।

भारतीय महिला टीम को सिर्फ तीसरी बार ओलंपिक में क्वालीफाई करने का मौका मिला है। 1980 में मास्को ओलंपिक में टीम छह टीमों में से चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद 2016 में रियो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम 12वें स्थान पर रही थी। भारत का महिला हॉकी में अभी तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन 1982 के नई दिल्ली के एशियन गेम्स में रहा। जहां पर टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष तथा उन्नाव से विधायक हृदय नारायण दीक्षित ने भी भारतीय महिला हाकी टीम की इस शानदार जीत पर टीम को बधाई दी है। दीक्षित ने भी बधाई का ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रच दिया है। यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण हैं। महिला हॉकी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई एवं आगे के सेमीफाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!