Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, ट्वीट कर जताई खुशी

लखनऊ, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद का निर्धारित समय पूरा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली। लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में कोरोना का वैक्सीनेशन कराने के बाद उन्होंने सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चार मई को सिविल अस्पताल में ही कोरोना वैक्सीन की अपनी पहली डोज ली थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में जाकर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ सुभाष चंद्र सुंदरियाल ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली। निदेशक ने उन्हें बताया कि अब तक सिविल अस्पताल में 83000 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जो कि लखनऊ में किसी भी अस्पताल में लगाई जाने वाली वैक्सीन की सर्वाधिक डोज है। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथने सिविल अस्पताल की सराहना भी की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निदेशक से पूछा कि आपके यहां वैक्सीन की कोई कमी तो नहीं है या और कोई समस्या हो तो बताइए। निदेशक ने उन्हें बताया कि वैक्सीन पर्याप्त संख्या में मिल रही है और अलग-अलग बूथ बनाकर सभी का टीकाकरण किया जा रहा है। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। वैक्सीन लगवाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ करीब आधे घंटे तक ऑब्जरवेशन रूम में बैठे रहे। इसके बाद वहां से रवाना हो गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का सेकेंड डोज लेने के बाद ट्वीट करके खुशी भी जताई। मुख्यमंत्री ने इस ट्वीट सीएम ने लिखा कि आज स्वदेशी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त कर मन प्रफुल्लित है। वैक्सीन सभी को फ्री में लगाई जा रही। प्रदेश के सभी लोग कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी सरकारी अस्पताल के साथ ही पीएचसी तथा सीएचसी में भी कोरोना वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। ऑनलाइन स्लॉट बुक करके भी इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही देश तथा प्रदेश में बच्चों के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध होगी। सभी लोग इसका लाभ जरूर लें और स्वस्थ रहें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का यह सुरक्षा कवच सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। आप सब लोग भी अपना क्रम आने पर टीका जीत का अवश्य लगवाएं। उन्होंने लिखा कि टीका जीत का लगवाएं तभी कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!