Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल में चुनावी सभा को किया संबोधित, बोले- भाजपा ही खत्म करेगी भ्रष्टाचार

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में केरल में चुनावी सभा को संबोधित किया। आज यहां उनके तीन रोड शो भी हैं। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी वहां की हर विधानसभा में अपना प्रचार अभियान काफी तेज कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वहां पर जनसभा के साथ रोड शो भी है। उनकी आज दो चुनावी सभा और तीन रोड शो हैं। दोपहर में उनका अदूर में एक रोड शो होगा। यहां से रवाना होकर वह त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से उनका कझककोट्टम में एक रोड शो होगा। इसके बाद उनका आज का तीसरा रोड डो कुरुमकुट्टी से परसल्ला तक होगा। इसके बाद देर शाम उनकी कट्टाकडा में चुनावी सभा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इसके बाद त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होकर देर रात लखनऊ पहुंचेंगे। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव तथा नगर निकाय चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ तमिलनाडु, केरल तथा हैदराबाद में चुनावी सभा तथा रोड शो कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कायमकुलम में आज अपनी पहली चुनावी सभा में केरल पर शासन करने वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के साथ कांग्रेस व यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(यूडीएफ) पर हमला बोला। उन्होंने कायमकुलम के हरिपद विधानसभा क्षेत्र की सभा में कहा कि देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल केरल को जिन बुलंदियों को छूना चाहिए था वो कहीं न कहीं पिछड़ गया है। आज इसका प्रमाण है कि कोविड प्रबंधन में केरल सरकार का विफल होना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एलडीएफ तथा यूडीएफ ने सत्ता में आकर यहां परिवारवाद, भ्रष्टाचार व अराजकता को जन्म दिया। इसी कारण यहां पर लम्बे समय से जनता के हित में यहां कोई काम नहीं हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही भ्रष्टाचार, अराजकता तथा परिवारवाद मुक्त सरकार देकर जनता को विकास की सही राह दिखाने में सक्षम है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद उसको पिछड़ा राज्य से विकास की राह पर दौडऩे वाला राज्य बनाया है। यह काम केरल में भी आसानी से संभव है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!