Breaking News :
>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द्वाराहाट में विशाल जनसभा को किया संबोधित, विकास योजनाओं/कार्यों की दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फ़रवरी 2021, रविवार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द्वाराहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे हो जायेंगे। इस अवधि में राज्य सरकार द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक प्रयास किये हैं। महिलाओं के कल्याण हेतु “मुख्यमंत्री घस्यारी योजना” लाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आयेगा। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में सह खातेदारी दी गयी है जिससे आने वाले समय में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा 2200 से अधिक डॉक्टर की तैनाती के साथ 765 डॉक्टर व 2500 नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चैखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील आने वाले समय में पर्यटकों के लिये आर्कषण का केन्द्र बनेगी साथ ही स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के नये अवसर पैदा करेगी जिससे आस-पास के क्षेत्र का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व के दिन पूरे प्रदेश में सभी लोगों द्वारा एक पौधा अवश्य लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि साल भर में होने वाले पौध रोपण को इस वर्ष हरेला के दिन एक साथ पूरे प्रदेश में वृहद रूप से पौध रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ की ऐपण कला अब घर तक नहीं रह जायेगी इस कला को देश-विदेश तक पहचान दिलाने के लिये हम प्रयासरत है। इसी वर्ष में ऐपण व हस्तशिल्प का कार्य करने वाले लोगों के लिये 5 करोड़ रूपये का बजट प्राविधानित किया जायेगा जिससे ऐसी कलाओं को संरक्षित किया जा सके। ऐपण से बनने वाले चीजों के विपणन के लिये देहरादून में विश्वस्तरीय सेन्ट्रर ऑफ़ एक्सलेंस इम्पोरियम बनाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव प्रयास किये जा रहे है 500 विद्यालयों को वर्चुअल क्लासों से जोड़ दिया गया है 600 विद्यालयों में यह प्रक्रिया गतिमान है, जिससे आने वाले समय में कुछ अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे। प्राइमरी स्तर के कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को क्लब किया जा रहा है। क्लब करने के बाद प्रत्येक स्कूल में कम से कम 5 – 5 शिक्षक तैनात किए जायेंगे और इन स्कूलों में स्कूल वैन के जरिए छात्र छात्राओं को घर से लाने और ले जाने की व्यवस्था की जायेगी।

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में की गयी 90 प्रतिशत से अधिक घोषणायें पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने इस बात के लिये क्षेत्रीय जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कई विकास के कार्य किये जा रहे है जो शीध्र ही पूर्ण हो जायेेगें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1 हजार करोड़ के विकास कार्य हो चुके है। उनका प्रयास है कि अब प्रत्येक तोक तक सड़क पहुॅचायी जाय।

इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति साह मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, कुमांयू कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, अपर सचिव मुख्यमंत्री व महानिदेशक सूचना डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!