Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गाँधी शताब्दी अस्पताल में किया आइ.सी.यू. (ICU) का लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गाँधी शताब्दी अस्पताल में आइसीयू (Intensive Care Unit) का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम रावत ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में अग्रिम मोर्चे पर रहकर ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा का सम्मान होगा। ऐसे सभी कर्मचारियों को सरकार 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, आपातकालीन सेवा 108 के बेड़े में 132 नई एंबुलेंस को भी शामिल किया गया।

[box type=”shadow” ][/box]

गाँधी शताब्दी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल में नवनिर्मित 10 बेड के आइसीयू का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार साल में 108 आपातकालीन सेवा के बेड़े में 271 नई एंबुलेंस जुड गई हैं। पूर्व में 139 एंबुलेंस खरीदी गई थी और अब 132 और एंबुलेंस जनता को समर्पित कर दी गई है। इनमें 36 एडवांस लाइफ सपोर्ट और 96 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं। इस सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी एंबुलेंस में जीपीएस प्रणाली दी गई है। वहीं, एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम कम करने की भी पहल की गई है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और भी मजबूत होंगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और उनकी गुणवत्ता बढाने का राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पिछले दस माह में अस्पतालों में लाइफ सपोर्ट सिस्टम बेहतर हुआ है। आइसीयू बेड और वेंटिलेटर में लगातार इजाफा किया जा रहा है। सीएम ने बताया कि रुद्रपुर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज की डीपीआर तैयार है और जल्द इनका निर्माण शुरू होगा, जिसका फायदा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में मिलेगा।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!