Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रुद्रपुर गांधी पार्क में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले में शिरकत करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, रुद्रपुर। रुद्रपुर गांधी पार्क में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले में शिरकत करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए हैं। उनके साथ में जिला प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उत्तराखंड वन विकास विभाग के अध्यक्ष सुरेश परिहार, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल भी हैं। इसके बाद सीएम कार से सिडकुल पंतनगर के सेक्टर नौ स्थित प्लांट नंबर 12 पहुंचेंगे। वहां अपराह्न तीन बजे रुक्विट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम सवा चार बजे पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि महिलाओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा उन्हें बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से सरस मेले का आगाज किया जा रहा है। इसमें आठ से अधिक राज्यों की महिलाओं की ओर से तैयार विभिन्न प्रकार के उत्पादों की बिक्री होगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रुद्रपुर के गांधी पार्क में एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले सरस मेले का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल रहे। इस मेले में 160 दुकानों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें बुधवार तक 140 दुकानें लग गईं। विभिन्न स्टालों में पहाड़ी उत्पाद, पहाड़ी सब्जियां, फल, मसाले, जूस, मूज घास के बने उत्पाद, नैनीताल, बागेश्वर, मुनस्यारी आदि जनपदों से पहाड़ी मसालों के स्टाल लगे हैं।

इसके अलावा कुमाउंनी पोशाक, गर्म कपड़े, वेस्ट मैटेरियल से तैयार उत्पाद, तराई की बार्बी डाल आदि उत्पाद सज गए हैं। मेले में ऊधम ङ्क्षसह नगर के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के स्टाल के अलावा उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बांग्लादेश, कोलकाता, गुजरात, बिहार राज्य की महिलाओं ने भी दुकानें लगाई हैं। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगाई, पीडी हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!