Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह FORNIX-2021 में किया प्रतिभाग

डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है और ईश्वर की कृपा ही है जो आप इस क्षेत्र में हैं, क्योकि नर सेवा नारायण सेवा होती है : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर सायं को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह FORNIX-2021 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भावी डॉक्टरों की ओर से दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने अपनी लोक संस्कृति को बेहद करीब से परखा है। उन्होंने कहा कि छात्र व युवा वर्ग से उनका हमेशा से ही विशेष लगाव रहा है। यही वजह है कि आज भारी व्यस्तता के बावजूद आप सभी के बीच अपने आप को आने से रोक नही पाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है और ईश्वर की कृपा ही है जो आप इस क्षेत्र में हैं, क्योकि नर सेवा नारायण सेवा होती है। आप सभी की मेहनत का ही परिणाम है कि भारत में सबसे बड़ा कोविड-19 की रोकथाम हेतु वेक्सिनेशन अभियान सफल हो पाया है, इसके लिये मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों सहित इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हॅू। कोरोना महामारी के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्मः की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि ने चौबीसों घंटे लगातार काम करने से पीछे नहीं हटे। कोविड-19 के दौरान आप सभी के द्वारा काफी अच्छा कार्य किया गया जिसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तीन दिवसीय लखनऊ दौरे के बाद आज ही देहरादून पहुँचे हैं। पिछले 21 सालों से उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी परंतु समाधान तक नहीं पहुँच पा रही थी। लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में एक-एक करके परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर एक-एक बिंदु पर सहमति बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में नई कार्य संस्कृति आई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। हाल ही में हमारे देश ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन डोज का पड़ाव पार किया है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड, 18 वर्ष से अधिक सभी नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाये जाने वाला राज्य बन गया है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. इन्टर्न के स्टाईपेंड को 7500/-प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000/-किया गया है। राज्य सरकार ने तय किया है कि पूरे देश में एम.बी.बी.एस. कोर्स हेतु सबसे कम फीस 1,45,000 रुपये उत्तराखण्ड में होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को सम्मानित भी किया। छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर अपनी प्रस्तुति दी। छात्रों की ओर से जागर, नंदा राजजात यात्रा और कई अन्य लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई।

इस मौके पर अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना, प्रो० देश दीपक, डॉ० के.सी.पन्त, डॉ० एम.के.पन्त आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!