Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का किया लोकार्पण और शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2021, मंगलवार, टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें रूपये 52 करोड़ 03 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया।

लोकार्पित योजनाएं

मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण किया।

शिलान्यास
 मुख्यमंत्री ने मढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनंदा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का निर्माण, 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान पट्टी अकरी-बारजूला व नगर पंचायत कीर्तिनगर में आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण योजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार युवा, महिला, बच्चों व बुजुर्गां सभी के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो सपने देखें है हमारी सरकार उन सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र की समस्याओं के भी समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मैंने नौजवानों की समस्याओं को देखा तथा निर्णय लिया कि हमारे द्वारा सभी रिक्त पड़े 24 हजार सरकारी पदों को भरा जायेगा और अभी तक 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे द्वारा उपनल कर्मचारियों व आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके मानदेय में वृद्धि की गयी।

हमारे द्वारा चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर भी हाई कोर्ट में मजबूत पैरवी की गयी, जिसका परिणाम यह रहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हुई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमारी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। हमारे द्वारा रूपये 05 लाख तक निःशुल्क उपचार देने वाली अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अन्तर्गत 460 करोड़ रूपये अभी तक खर्च किये गये हैं। जिससे साढ़े तीन लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि हम प्रदेश को आपके बल पर आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार तभी बलवती होगी जब आपका समर्थन मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने घण्टाकर्ण देवता लोस्तु को सातवां धाम घोषित करने, किलकिलेश्वर मन्दिर चौरास का सौन्दर्यीकरण करने, हिण्डोलाखाल ब्लॉक भवन के निर्माण, चौरास पुल से जाखणी-नैथाणा-रानीहाट-कीर्तिनगर तक आस्थापथ का निर्माण, जखलेश्वर महादेव जखण्ड का सौन्दर्यीकरण करने, कीर्तिनगर तहसील तहसील कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आवास बनाये जाने, राजकीय इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर विशेष मरम्मत व चहार दीवारी के निर्माण, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर का जीर्णोद्धार, सैन्द्री-सुपाणा मोटर मार्ग का निर्माण, नैथाणा-बिन्दीगेरा-गुठांई- नैनीसैंण मोटर मार्ग का निर्माण, थापली मढी कॉलोनी में पीसी सड़क का नवीनीकरण, न्यूनीसैंण में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस जीर्णोद्धार, देवप्रयाग विधानसभा के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर विद्यालयों व सड़कों का नाम रखे जाने की घोषणा की।

रा.इ.का. किलकिलेश्वर में आयोजित समारोह में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, ऊर्जा मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी, विनोद रतूड़ी, अब्बल सिंह विष्ट, केदार सिंह बिष्ट, सीडीओ नमामि बंसल, डीडीओ सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!