Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज 11 बजे कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे, जिसमें मंत्रियों के विभागों का किया जाएगा बंटवारा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवंबर 2020, मंगलवार। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार का गठन हो गया। गठन के साथ ही काम शुरू कर रही सरकार की पहली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से होने जा रही है। कैबिनेट की पहली बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा (Allocation of Portfolios) कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 23 नवंबर से विधानमंडल का पहला सत्र बुलाने पर सहमति बनाई जाएगी। पहले सत्र में स्‍पीकर (Speaker) का चुनाव होगा तथा नए सदस्‍यों को शपथ दिलाई जाएगी।

नई सरकार के गठन के साथ ही 17वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया भी शुरू

मंत्रिमंडल सचिवालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई सरकार के गठन के साथ ही 17वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया भी शुरू होनी है। मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक विभाग को कैबिनेट की बैठक की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। संभावना है कि मंगलवार को नई कैबिनेट की पहली बैठक 11 बजे दिन से होगी।

मंत्रियों को दायित्‍व दिए जाएंगे

कैबिनेट की पहली बैठक में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। मंत्रिमंडल के पुराने मंत्रियों के पास उनके पहले वाले विभाग रहेंगे या उन्‍हें नए दायित्‍व दिए जाएंगे, यह देखना दिलचस्‍प होगा।

सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर का होगा चयन 

इसके बाद 23 नवंबर से प्रस्तावित विधानमंडल के सत्र के दौरान सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा। प्रोटेम स्पीकर विधानसभा के नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद नवनियुक्त सदस्य विधानसभा अध्यक्ष का चयन करेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी के नंद किशोर यादव  को स्‍पीकर बनाने पर एनडीए में सहमति बन गई है। एनडीए को विधानसभा में बहुमत को देखते हुए उनकर स्‍पीकर बनना तय माना जा रहा है। नंदकिशोर यादव पटना साहिब सीट  से सातवीं बार विधायक बने हैं। वे पिछली सरकार में पथ निर्माण मंत्री थे।

बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में सरकार का गठन किया है। सोमवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 14 अन्‍य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद अब नई सरकार मंगलवार से काम शुरू करने वाली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!