Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने फेसबुक लाईव के माध्यम से प्रदेशवासियों को किया सम्बोधित – माँगे सुझाव

आकाश ज्ञान वाटिका। शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फेसबुक लाईव के माध्यम से प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।

[box type=”shadow” ]”हम सब जान रहे हैं कि कोरोना से लड़ने में हमारे अनेक ऐसे लोग बिल्कुल फ्रंटलाइन में लड़ रहे हैं। सब जानते हैं कि यह एक वैश्विक महामारी है ऐसे में जो भी हमारे वॉरियर्स हैं हम उनका सहयोग करें। 24-24 घंटे हमारे डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं, हमारे पुलिस के जवान और तमाम जो उनके सहयोगी हैं वो रात दिन चौराहों पर खड़े होकर के मोहल्ले में घूम घूम कर अपनी सेवा दे रहे हैं। आप भी उनकी चिंता करें क्योंकि वह सारा जोखिम आपके लिए, मेरे लिए, हमारे लिए उठा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप उनकी जरूर चिंता करेंगे। माननीय प्रधानमंत्री ने बार बार यह आग्रह किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग हर हाल में बना कर रखना है नहीं तो हमारी सारी तपस्या बेकार हो जाएगी यह सब बेकार हो जाएगा और इसलिए इस वाक्य को हम ब्रह्म वाक्य समझ करके इसका पालन करेंगे तो इस बीमारी से हम लोग न केवल निजात पाएंगे बल्कि हम अपने  पड़ोसी अपने प्रदेश व अपने देश को भी बचा पाएंगे। ” ……मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत[/box]

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने सारी देश की जनता से कहा है कि 5 अप्रैल को हम अपने घरों में रात 9 बजे बत्ती बुझा कर और बाहर अपनी बालकनी में, अपने दरवाजे पर खड़े होकर 9 मिनट रोशनी करें, दिया, लालटेन, टोर्च, मोमबत्ती जलाएं या फिर मोबाईल की  फ्लैशलाइट को जलाएं और अपनी एकता का परिचय दें। हम कोरोना के खिलाफ एकजुट हैं, इस एकजुटता का परिचय हमको 5 अप्रैल रात्रि 9:00 बजे से 9 मिनट यानी कि 9:09 तक, हमको अपनी एकता का संदेश देना है कि हम सब सैनिक बनकर के कोरोना को इस देश से भगाएंगे। [/box]

[box type=”shadow” ]

मुख्यमंत्री ने कहा:

  • प्रधानमंत्रीजी ने देश के गरीबों के लिए गरीब कल्याण पैकेज दिया है और उसका पैसा अकाउंट में आना शुरू हो गया है।
  • राज्य सरकार ने भी जो श्रमिक हैं उनके अकाउंट में पैसा डालना प्रारंभ कर दिया है। जब कभी  बैंक में जाए पैसा लेने के लिए  तो उसमें  सामाजिक दूरी, कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर रखेंगे।
  • प्रधानमंत्री जी ने बार बार यह आग्रह किया है कि जो यह सोशल डिस्टेंसिंग है, इसको हमें हर हालत में बना के चलना है।
    कई जगह हमारे यहां वृद्ध आश्रम है, अनाथ आश्रम है, उनकी भी हम चिंता करें यहाँ पर कोई भूखा नहीं सोए उनका दायित्व भी हमारे ऊपर है और इसलिए उनकी हम जरूर चिंता करेंगे।
  • यह लड़ाई हो सकता है हमको लंबी लड़नी पड़े, हो सकता है इसका स्वरूप कैसा हो। ऐसे में हम को उसके लिए पूर्व तैयारी करना चाहिए और इस दृष्टि से एनसीसी, एन एस एस  और तमाम एनजीओ है, जो सामाजिक सरोकार रखते हैं और ऐसे सामाजिक संगठन, हमको कभी भी आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।
  • जो आर्थिक चिंतक है सामाजिक चिंतक है उनसे आग्रह है  कि  एक दिन जब यह लोकडाउन हटेगा, जो आर्थिक नुकसान हमारे राज्य को हुआ है, इसे कैसे भर सकते हैं उसके लिए कौन से प्रयास करने हैं उस बारे में कोई सुझाव हो तो सरकार को दें।
  • [highlight]लॉकडाउन हटने पर भीड़ को रोकने के लिए, हम किस तरह से समाज को जागरूक करें, कैसे हम उनको एजुकेट करें, किस ढंग से हम अपनी व्यवस्था बनाए, कैसे प्लानिंग करें, इस संबंध में सुझाव आमंत्रित हैं।  [/highlight][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!