Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश : प्रदेश में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाय

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 8 जून, 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)।

[box type=”shadow” ]

  • सीएम घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाय   : मुख्यमंत्री
  • कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
  • जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों के लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजें।
  • डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में सीएम की 70 प्रतिशत घोषणाएं पूर्ण।[/box]

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में मुख्यमंत्री घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाय। कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों के लिए केन्द्र को प्रस्ताव बनाकर भेजें। केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याण योजनाओं के लिए राज्य सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सोमवार को सचिवालय में डोईवाला विधानसभा की घोषणाओं के सबंध में बैठक ली। ज्ञातव्य है कि पिछली बैठकों में अन्य विधान सभाओं की समीक्षा हो गई थी। डोईवाला विधानसभा में मुख्यमंत्री की 132 घोषणाओं में से 93 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने रेलवे ओवर ब्रिज से भानियावला तक डबल लेन के निर्माण एवं बाईपास के किनारे फुटपाथ निर्माण तथा सौन्दर्यीकरण के कार्य में विलम्ब पर नारजगी व्यक्त की। उन्होंने 30 जून तक इसका एस्टीमेट शासन को भेजने के निर्देश दिये। नागल ज्वालापुर से डोईवाला के मध्य सड़क चौड़ीकरण का कार्य, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अन्य सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण के अवशेष कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। राजकीय इण्टर कॉलेज रानीपोखरी में स्व. राजेन्द्र सिंह शाह की मूर्ति जल्द स्थापित करने के निर्देश दिये।

पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जौलीग्रान्ट पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। डोईवाला नगरीय पेयजल योजना का कार्य भी प्रगति पर हैं वैभव विहार नवादा में जलाशय एवं डोईवाला विधानसभा के विभिन्न वार्डों के मौहल्लों में पाईप लाईन बिछाने के कार्य के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। सौडा सरोली, बड़ासी ग्रान्टएवं थानों-चकताई पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण का कार्य जल जीवन मिशन के तहत किया जायेगा।

सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई की इन्दरपुर में नवादा नाले की जल निकासी एवं माजरी नहर के दोनों ओर वाकिंग ट्रेक तथा शैडेड सिटिंग एरिया निर्माण का कार्य गतिमान है। डोईवाला में बस अड्डे के निर्माण के लिए रेशम विभाग की भूमि चिन्हित की गई है, इसके लिए अभी विभाग की सहमति नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए विभाग से बात की जाय। उनको अन्य स्थान पर भूमि की व्यवस्था भी जाय। विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राजकीय इण्टर कॉलेज इठारना के लिए नवीन भवन, राजकीय इण्टर कॉलेज दूधली में बहुद्देशीय हॉल एवं राजकीय इण्टर कॉलेज रानीपोखरी के कक्षा कक्षों के जीर्णोद्धार की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय।

युवा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि मिनी स्टेडियम के लिए अठूरवाला में जमीन चिन्हित की गई है। दुधली, भानियावाला, लालतप्पड़ व थानों में छोटे-छोटे खेल मैदानों की स्थापना की कार्यवाही गतिमान है। राज्य स्तरीय शहीद स्मारक का निर्माण कार्य शहरी विकास विभाग द्वारा किया जायेगा। इसके लिए सहस्त्रधारा रोड पर भूमि चिन्हित की गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इठारना में सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया है। डोईवाला में एक फायर यूनिट स्थापित की गई, फायर स्टेशन की कार्यवाही गतिमान है। डोईवाला सुगरमिल के आधुनिकीकरण का कार्य प्रगति पर है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी श्री धीरेन्द्र सिंह पंवार, सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेष बगोली, श्री दिलीप जावलकर, श्री बृजेश कुमार संत एवं सबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!