Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया करोड़ों रूपये के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

[box type=”shadow” ] [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2021, शुक्रवार, हल्द्वानी (सूचना)। उत्तराखण्ड मुक्त विश्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच लगभग 26 करोड़ 18 लाख रूपये की धनराशि के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमें 4 करोड 27 लाख 21 हजार रूपये की धनराशि से नव निर्मित भवन का लोकार्पण व शिलान्यास में 87.48 लाख रूपये कुलपति आवास कार्य, 362.70 लाख रूपये के अतिथि गृह, 293.70 लाख रूपये के बहुउद्देशीय हाॅल, 228.93 लाख रूपये के दो ब्लाॅक टाईप-2 के 12 आवासों, 612.16 लाख रूपये के विज्ञान ब्लाॅक, 77 लाख रूपये के परिसर आन्तरिक सड़के, 494.52 लाख रूपये के अध्ययन सामग्री उत्पादन एवं वितरण ब्लाक, 33.86 लाख रूपये के परिसर में ड्रेनेज एवं पाथ कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून में मुक्त विश्व विद्यालय कैम्पस बनाने हेतु भूमि देने की घोषणा की।

[box type=”shadow” ]

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा से कोई भी व्यक्ति अपनी सेवा के साथ ही योग्यता बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी विश्विद्यालय अपनी स्किल को बढ़ाकर सरकारों को योजना बनाने में सुझाव दें ताकि प्रदेश मे धरातलीय योजना बनाकर त्वरित सकारात्मक विकास हो सके। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा उत्तराखण्ड प्रदेश का प्रथम राज्य है जहाँ महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति का अधिकार सरकार द्वारा दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने व स्वावलम्बी बनने यह अधिकारी अति महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे समाज में क्रान्तिकारी व सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में  जलजीवन मिशन शुरू किया है हम केन्द्र के सहयोग से  ग्रामीण क्षेत्र में मात्र एक रूपये व शहरी क्षेत्रों में मात्र सौ रूपये में पेयजल संयोजन दे रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नदी, नालों जलस्रोत्रों को पुर्नजीवित करने की पहल बड़े स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 16 जुलाई हरेला दिवस पर व्यापक पौधारोपण किया जायेगा। उन्होंने जनता से हरेला दिवस पर पौधारोपण में सहभागिता करने की अपील की।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार महिलाओं की पीढ़ा को समझते हुए उन्हें सशक्त बनाने हेतु मुख्यमंत्री घस्यारी योजना संचालित करने जा रही है। इसके तहत सस्ता गल्ला के तर्ज पर प्रदेेश में  7771 केन्द्रों के माध्यम से गाँवों तक पशुओं को सस्ता चारा उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 हजार महिला समूहों को 5 लाख रूपये का ब्याज मुक्त ऋण शीघ्र दिया जायेगा। उन्होंने कहा हम किसानों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। जिन किसान भाईयों के पास कृषि उपकरण नहीं है, उनके लिए हमने फार्म मशीनरी बैंक योजना शुरू की है। इसके लिए 80 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। होम-स्टे के माध्यम से पर्यटन अब ग्रामीणों की आजीविका का साधन बन रहा है। 13 जिलों में 13 नए थीम बेस्ड डेस्टीनेशन विकसित किये जा रहे हैं।[/box]

अपने सम्बोधन मे उच्चशिक्षा राज्य मंत्री डॉ० धन सिह ने उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय मे लोकार्पण व शिलान्यास पर सभी को बधाई देते हुये कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय आगामी वर्षो मे देश का प्रथम विश्वविद्यालय बनेगा। उन्होने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय मे वर्तमान मे लगभग 90 हजार शिक्षार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है, जिसमे 55 प्रतिशत महिलायें है। श्री रावत ने कहा एक वर्ष मे सरकार द्वारा एक हजार प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। शीघ्र ही चार लाख विद्यार्थियों को वाईफाई से जोडा जायेगा।  उन्होने कहा कि डेयरी योजना मे दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु दुग्ध उत्पादक को 4 रूपये प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जा रही है।

बतौर अध्यक्षता करते हुये विधायक नवीन दुम्का ने सभी का स्वागत करते हुये लालकुआं विधानसभा क्षेत्र मे 31 करोड़ की गौजाजली पेयजल योजना, डेयरी हेतु भूमि स्वीकृत करने, लालकुआ क्षेत्र में वन से लगी भूमि जंगली जानवरों से बचाव हेतु सोलर लाईट एवं फेंसिंग स्वीकृत करते हुये कार्य प्रारम्भ करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कुलपति ओपीएस नेगी ने कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त करते हुये मुक्त विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारियाँ दी और कहा कि दूरस्थ शिक्षा प्रदेश के लिए वरदान है। उन्होंने देहरादून मे मुक्त विश्वविद्यालय कैम्पस भूमि आवंटित करने शिक्षक व स्टाफ की तैनाती, 08 क्षेत्रीय केन्द्रों  हेतु भूमि स्वीकृत कराने, आईटी अकादमी की स्थापना, हिमालयन अध्ययन केन्द्र की स्थापना के साथ ही साइंस लैब की स्थापना की माँग रखी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिह बिष्ट, संजीव आर्य, रामसिह कैडा, मेयर डाॅ० जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, दर्जा मंत्री डॉ० बीएस बिष्ट, गजराज बिष्ट, तरूण बंसल, प्रकाश हर्बोला, अजय राजौर, मजहर नईम नवाब, पीसी गोरखा, मण्डी अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष केएमवीएम रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द दरम्वाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिह बिष्ट, दीपक मेहरा, जन सम्पर्क अधिकारी मा. मुख्यमंत्री विजय बिष्ट, आरसी बिन्जौला, प्रदीप जनौटी, शान्ति भटट, दिनेश खुल्वे, संजय दुम्का, प्रमोद बोरा, राहुल झिगरन, कमल नयन जोशी, चतुर बोरा, हरीश बेलवाल, चन्द्र प्रकाश तिवारी, रूकमणी देवी, बहादुर नदगली, आलम नदगली, विनीत अग्रवाल के अलावा आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री अरविन्द सिह हृयांकी, आईजी अजय रौतेला,जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी,अपर सचिव मुख्यमंत्री डाॅ० मेहरबान सिह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, कुल सचिव एचएस नयाल, प्रो भरत सिह रावत, प्रो गिरजा पाण्डे, प्रो० पीडी पाण्डे,प्रो० दुर्गेश पंत, पीआरओ राकेश रयाल के अलावा अनेक गणमान्य, विश्वविद्यालय का स्टाफ व अधिकारी मौजूद थे।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!