Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री ने देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट का किया लोकार्पण

  • वर्चुवल रूप से आयोजित इस आयोजन को बताया राज्य के गरीब मेधावी बच्चों के लिये उपयोगी
  • हिमालयन सुपर 30 के अंतर्गत गरीब बच्चों को निःशुल्क दी जायेगी आई.आई.टी की कोचिंग
  • 11वीं, 12वीं तथा 12वीं पास कुल 90 बच्चों को दी जायेगी कोचिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट https://www.himalayansuper30.in/ का वर्चुवली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के इस प्रयास को राज्य के मेधावी गरीब बच्चों के व्यापक हित में बताया उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यक्ति के विकास में अमूल्य योगदान है।

हमारे नौनिहाल हर क्षेत्र में आगे आयें, दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखायें इसके लिये तकनीकि दक्षता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में विकल्प रहित संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि सुपर 30 के प्रयास सुपर 300 हो इसकी वे कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साधनहीन गरीब नौनिहालों को सुपर 30 के माध्यम से आवास, भोजन, कोचिंग आदि की निःशुल्क व्यवस्था कर उन्हें आई.आई.टी के लिये तैयार करने का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। इससे हमारे छात्रों को उनकी सफलता की मंजिल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की भौगोलिक विषमताओं व समस्याओं के बाद भी लोग आगे बढ़े हैं, इससे उन्हें और प्रेरणा तथा सहयोग मिलेगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं डॉ० अब्दुल कलाम जैसे महानुभाव साधारण परिवेश में पलने के बाद असाधारण मानव बने। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि मनुष्य क्षमताओं का भण्डार है, हमें अपने आपको जानने तथा उत्साहित रहने की जरूरत है।

उत्साह से ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि राज्य में छात्रों को शिक्षा का बेहतर वातावरण एवं सुविधायें देने का प्रयास किया गया है ताकि हमारे युवा योग्य एवं प्रतिभावान बनें।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केन्द्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, हिमालय सुपर 30 के प्रेरक राज भट्ट, पेस आई.आई.टी. के चेयरमैन प्रवीण त्यागी आदि ने वर्चुवली अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने इस प्रयास को राज्य के छात्रों के हित में बताया।

सचिव शिक्षा श्रीमती राधिका झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हिमालयन सुपर 30 के प्रयासों को राज्य में सफलता से संचालित करने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!