Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेलों में पुलिस के जवान ने पदक जीतकर बढ़ाया मान>>फिल्म ‘कुछ सपने अपने’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार, बॉलीवुड की लव स्टोरी से काफी अलग है फिल्म की कहानी>>केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था, लेकिन नहीं हुआ यह वादा पूरा -सीएम धामी>>“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और समाजसेवियों का हुआ सम्मान>>डकैती में शामिल तीन पुलिस कर्मियों सहित सात अभियुक्त गिरफ्तार>>महाराज ने आप की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान>>हे मात शारदा तू मुझ पर, इतनी सी अनुकंपा कर दे…….>>बास्केटबॉल फाइनल मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या>>एलसी मंगल डीआरडीओ प्रौद्योगिकी प्रबंधन के महानिदेशक नियुक्त>>लक्ष्मीनगर में सीएम धामी की जनसभा, आप और कांग्रेस पर बोला हमला>>चार मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट >>38वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र ने खो-खो में दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग में अभियंताओं के बंपर तबादले>>देवभूमि के पदक वीरों को नमन- रेखा आर्या>>श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅरपोरेट डैस्क शुरू>>विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट- महाराज>>वेटलिफ्टिंग के विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए मेडल>>सर्व- समावेशी बजट, देश के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला है यह बजट – रेखा आर्या>>शारदा कोरिडोर की भूमि का संयुक्त सर्वे हो- सीएम धामी >>बजट 2025-  वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग को दी बड़ी राहत, अब 12 लाख रुपये तक की आमदनी आयकर के दायरे से होगी बाहर 
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई एवं शुभकामनायें 

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली माँ लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!