Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं: आशीष चौहान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 20वें प्रांत अधिवेशन के तीसरे दिन सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर चर्चा की गई। अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान व्याख्यान में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि, पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नियमानुसार नागरिकता देने के लिए लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, देश के विभाजन के वक्त पाकिस्तान में हिंदू 24 फीसद के करीब थे, जो आज घटकर दो फीसद से भी कम रह गए हैं। केंद्र सरकार ने हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन व बौद्ध धर्म से सबंध रखने वाले लोगों को भारत में सशर्त शरण देने का जो निर्णय लिया है, उससे किसी को नाराज होने की जरूरत ही नहीं है। देश में वोट बैंक की राजनीति के चलते कुछ तथाकथित नेता इसके विरोध को हवा दे रहे हैं। विश्व में एक शक्ति के रूप में उभरते हुए भारत को ऐसे नेता पचा नहीं पा रहे हैं।

वह भारतीय संविधान की दुहाई देकर आम नागरिकों को भटकाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। लेकिन यह सत्य है, देर से ही सही देश की जनता को एक दिन यह समझ में जरूर आएगा कि यह कानून किस तरीके से भारत के हित में है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। भारत की प्राचीन सभ्यता संस्कृति अद्वितीय है। यहां शरणागत को शरण देने वाली संस्कृति है। इस मौके पर अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आम्बेकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल, प्रदेश मंत्री रोहित ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ममता सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय बहुगुणा, महानगर मंत्री अश्वनी पांडे आदि मौजूद रहे।

शिक्षा परिदृश्य पर हुआ गहन चिंतन

दूसरे सत्र में विद्यार्थी परिषद की ओर से उत्तराखंड की वर्तमान शिक्षा का परिदृश्य विषय पर गहन मंथन किया गया। इसके बाद प्रस्ताव पारित किए। इसके साथ ही ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट  की ओर से दिए गए फैसले को लेकर भी एक अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया।

अभाविप की कार्य पद्धति अद्वितीय

शाम के सत्र में अभाविप के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्रीनिवास ने विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने कहा अभाविप की कार्य पद्धति अद्वितीय है, जो छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में स्थापित करती है। कार्य पद्धति के बलबूते ही विद्यार्थी परिषद आज देश और दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

भव्य शोभायात्रा में दिखा लघु उत्तराखंड

विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को दोपहर के समय निकाली गई शोभायात्रा में लघु उत्तराखंड के दर्शन हुए। छात्र-छात्रा प्रदेश की संस्कृति के अनुरूप यहां के परिधान को धारणकर परेड ग्राउंड से पवेलियन ग्राउंड, कनक चौक, राजपुर रोड, लिप्टिस चौक, घंटाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए दीनदयाल उपाध्याय पार्क के समीप पहुंचे। छात्रों ने शोभायात्रा के माध्यम से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारत माता की जय, वंदे मातरम नारे लगाए। शोभायात्रा का गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा व देशभक्ति गीतों से स्वागत सम्मान किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!