Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्य सचिव डाॅo एस.एस. सन्धु ने ली कोविड को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक

सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता कर ली जाए सुनिश्चित : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्य सचिव डाॅo एस.एस. सन्धु ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड हेतु नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आईसोलेशन और उससे सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियों को एक्टिव मोड में रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत घर, स्कूल आदि के साथ ही उसमें दी जाने वाली सुविधाओं की समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए।

ऐलोपैथी के साथ ही आयुष का भी किया जाए प्रचार-प्रसार

मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. लेवल तक सभी आवश्यक उपकरण, दवाएं एवं अन्य सामग्री पूर्व में ही उचित मात्रा में उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के मुकाबले प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर स्थिति में है। तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए हमें हर सम्भव तैयारी करनी है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा इम्यूनिटी बूस्ट करने हेतु किए गए कार्यों को लगातार जारी रखा जाए और इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

जन-जागरूकता हेतु लगातार किया जाए प्रचार-प्रसार

मुख्य सचिव ने इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन में जागरूकता हेतु लगातार प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी वीडियोज के माध्यम से आमजन को इसके प्रति सजग किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्थानीय भाषाओं में शाॅर्ट वीडियोज के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्य सचिव ने मेडिकल इक्यूपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन और ड्रग सप्लाई मैनेजमेंट से सम्बन्धित सभी तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

थूकने और इधर-उधर कचरा फेंकने वालों के विरूद्ध चलाया जाए अभियान

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेशभर में सफाई एवं सैनेटाईजर छिड़काव के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सजग करने हेतु लगातार अनाउसमेंट की जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों में मास्क न पहनने वालों के साथ ही थूकने और इधर-उधर कचरा फेंकने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई और चालान अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, सचिव अमित नेगी, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, डीजीपी संजय गुंज्याल, वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिलीप जावलकर, एस.एस. मुरूगेशन एवं चन्द्रेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!