Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने अधिकारियों को ‘अपणी सरकार पोर्टल’ पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए

उन्नति पोर्टल का मुख्य उद्देश्य अंतर्विभागीय मामलों को निस्तारित करने में तेजी लाना है : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपणी सरकार पोर्टल पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़ा जाए। जो राज्य इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, उन राज्यों का अध्ययन कर अपने प्रदेश में भी लागू किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि पोर्टल में लगातार सुधार लाने की आवश्यकता है, उन्होंने इसके लिए फीडबैक की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अपणी सरकार मोबाइल ऐप शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने पेंडेंसी को अभियान चला कर अगले 15 दिनों में निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसमें विभागों के लिए रैंकिंग सिस्टम भी शामिल किया जाए, एवं खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को लिस्ट में उपर रखा जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि उन्नति पोर्टल का मुख्य उद्देश्य अंतर्विभागीय मामलों को निस्तारित करने में तेजी लाना है। उन्नति पोर्टल का इस दिशा में ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन किया जा सके इसके लिए लगातार सिस्टम में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आम जन को घर पर उपलब्ध कराए जाने हेतु व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने चारधाम मार्गों में ऐसे क्षेत्रों जो नेटवर्क से आच्छादित नहीं हैं, को शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र ITDA CALC बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को कंप्यूटर का एडवांस नॉलेज मिल सके इसके लिए लगातार कोर्स अपडेट किए जाने और अधिक से अधिक कोर्स शामिल किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव श्रीमती सौजन्या, निदेशक आईटीडीए अमित कुमार सिन्हा, और अपर सचिव IT आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!