Breaking News :
>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने अधिकारियों को दिए निर्देश : “गढ़वाल एवं कुमाऊँ की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्षेत्र में भी कार्य किया जाए”

“कुमाऊँ मंडल में स्थित महत्त्वपूर्ण मंदिरों को जोड़ने हेतु अच्छी गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए” : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2022, गुरूवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मानसखण्ड कॉरिडोर विकसित करने एवं रोप-वे निर्माण परियोजनाओं के चिन्हीकरण एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसखण्ड कॉरिडोर के अन्तर्गत कुमाऊँ मंडल में स्थित महत्त्वपूर्ण मंदिरों को जोड़ने हेतु अच्छी गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने इसमें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जा सकने वाले क्षेत्रों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गढ़वाल एवं कुमाऊँ की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्षेत्र में भी कार्य किया जाए। प्रदेश की ऐसे सभी मार्गों, जिनसे गढ़वाल एवं कुमाऊँ को जोड़ा जा सके, को विकसित करने हेतु भी कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही, मुख्य सचिव ने पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश को विकसित किए जाने हेतु रोप-वे विकसित किए की आवश्यकता बताई। इसके लिए उन्होंने पर्वतमाला योजना के अन्तर्गत गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र में रोप-वे निर्माण की सम्भावनाओं को तलाशते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव लो.नि.वि. आर.के. सुधांशु एवं सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर सहित अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!