Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी कानपुर दौरे पर, शहरवासियों को 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे

स्मार्ट सिटी, मेट्रो सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का लेंगे जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, कानपुर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर आ रहे हैं। निकाय चुनाव से पहले वे शहरवासियों को 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। पालिका स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कारगिल पार्क में बोटिंग समेत 174.12 करोड़ की डेढ़ सौ परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 213.47 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा।

मुख्यमंत्री वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान स्मार्ट सिटी, मेट्रो सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लेंगे। विजन-2047 सेल्फी प्वाइंट में वे सेल्फी भी ले सकते हैं। इसकी भी तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से वीएसएसडी कॉलेज पहुंचेंगे और यहां बौद्धिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम स्थल पर ही योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दो घंटे रुकने के बाद वे लखनऊ लौट जाएंगे।

लोकार्पण
विभाग                         परियोजना का नाम                                                            लागत (करोड़ रुपये में)

केएससीएल                पालिका इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का आधुनिकीकरण एवं विकास                        42.95
चिकित्सा स्वास्थ्य     कार्डियोलॉजी में सीनियर रेजीडेंटों के आवास के लिए बहुखंडीय भवन                 14.67
पीडब्ल्यूडी             चौबेपुर बिठूर मार्ग का चौड़ीकरण                                                                 14.28
केडीए                 गंगा बैराज पर घाटों का विकास एवं अन्य सुविधाएं                                            11.66
केससीएल             केईएम हॉल, फूलबाग में प्रोजेक्शन मैपिंग का कार्य                                            8.57
व्यावसायिक शिक्षा     शिवराजपुर में आईटीआई                                                                            7.40

शिलान्यास
विभाग            परियोजना का नाम                                                                            लागत (करोड़ रुपये में)

केएससीएल     कलक्ट्रेट में सदर तहसील के पीछे मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण             47.83
केएससीएल     कूड़ा प्रबंधन का काम फेज-2                                                             13.00
केएससीएल     वीआईपी रोड का विकास, सुंदरीकरण                                                   6.00
केएससीएल     शहर के विभिन्न पार्कों में ओपन जिम, चिल्ड्रेन पार्क की स्थापना               5.00            
चिकित्सा स्वास्थ्य    कार्डियोलॉजी में अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 32 फ्लैटों का निर्माण    19.56
चिकित्सा स्वास्थ्य     मेडिकल कॉलेज स्थित यूजी बालिका छात्रावास में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण     5.17

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!