Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी ने 11 बाढ़ पीड़ि‍तों को राहत सामग्री कराई उपलब्‍ध

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में अगले तीन दिनों के अंदर पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री पहुंच जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। आगामी 15 सितंबर तक बाढ़ की आशंका बनी रहेगी, ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहना होगा।

बाढ़ में घर गिरने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। फसलों के नुकसान के लिए सर्वेक्षण भी होगा। कोई भी पीड़ित अपने काे निराश्रित महसूस न करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बृजमनगंज क्षेत्र के कालीनगर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व बाढ़ पीएसी लगाई गई

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरफ व बाढ़ पीएसी लगाई गई है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित विभागाें को समन्वय बनाकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग अपने घरों से बाहर रह रहें हैं, उन्हें सामुदायिक भोजनालय के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

बाढ़ व बारिश के समय सांप काटने की आशंका अधिक रहती है, इसके लिए पर्याप्त दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध करा दी गई हैं। यदि किसी की मृत्यु सांप काटने से होती है तो चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने के लिए ही हम यहां आए हैं। यहां प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं।

मुख्‍यमंत्री ने 11 बाढ़ पीड़ि‍तों को राहत सामग्री कराई उपलब्‍ध

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 11 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। बाकी बचे 489 लोगों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, डीएम डा.उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!