Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

मुख्यमंत्री योगी ने 77 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज गन्ना एवं चीनी उद्योग नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है । आज सबसे ज्यादा ग्रीन इंधन एथेनॉल के माध्यम से देने का काम हमारी शुगर इंडस्ट्री और हमारे किसान कर रहे हैं। अब यह नहीं होगा कि हमारा ही पैसा पेट्रोडॉलर के नाम पर बाहर जाएगा और हमारे ही खिलाफ आतंकवाद के नाम पर खर्च होगा। अब यह पैसा डीजल और पेट्रोल पर अपने यहां खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को फार्म मशीनरी बैंकों के लिए सोमवार को अपने आवास से 77 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

अपने आवास पर गन्ना समितियों को ट्रैक्टर एवं मशीनरी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसान साहूकारों के जाल में था। आज किसान की हालत सुधरी है । 2 करोड़ 60 लाख किसानों को साढ़े 3 साल के अंदर 51000 करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी गई। 22 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा दी गई । 2017 से पहले खेती घाटे का सौदा बनी थी। आज पहली बार रिकॉर्ड कायम हो रहा है कि सरकार के 6 साल पूरे होने तक 200000 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के गन्ना मूल्य के माध्यम से उनके खातों में जा रही है। ऐसे समय में जब पाकिस्तान भीख मांग रहा है और कोई उसे ऋण तक नहीं दे रहा तब हम डीबीटी के माध्यम से किसानों को पैसा जारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का परिणाम रहा है कि किसान 10 टन अतिरिक्त प्रति हेक्टेयर में गन्ना ले रहे हैं । 800000 अतिरिक्त गन्ने का रकबा बढ़ा है । हमने कोरोना में भी मिलें चलवाईं हैं और किसानों को पैसा मिलता रहा साथ ही सैनिटाइजर 27 राज्यों को सप्लाई किया गया। गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाया और अब आलू के बारे में भी व्यवस्था बनाने जा रहे हैं। किसानों को इधर-उधर भागने की नौबत नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को ऐसे यंत्र दिए जा रहे हैं जिससे पराली को आग नहीं लगानी पड़ेगी बल्कि यह मशीन काटकर फसल को ढांचे की तरह ही मिट्टी में मिला देगी। किसान उसका इस्तेमाल करें। उन्होंने किसानों से सहफसली खेती, टिशु कल्चर अपनाने तथा ड्रिप इरिगेशन अपनाने पर जोर दिया । कार्यक्रम में गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण, संजय आर भूसरेड्डी गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव संजय और भूसरेड्डी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!