Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंधार्मिक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर माँ भगवती के दूसरे स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, गोरखपुर। दो दिन के दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां भगवती के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह चार से छह बजे के बीच करीब दो घंटे तक चली पूजा में मुख्यमंत्री ने गौरी-गणेश की आराधना के साथ सभी देव-विग्रहों का षोडषोचार भी पूजन किया।

आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक ने कराई पूजा

शारदीय नवरा़त्र के दूसरे दिन का अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उनके सहयोग में गुुरु गोरक्षनाथ संस्कृत महावि़द्यालय के प्राचार्य डा. अरविंद चतुर्वेदी, आचार्य डा. रोहित मिश्र, डा. दिग्विजय शुक्ल, नित्यानंद चौबे आदि वेदपाठी ब्राह्मण मौजूद रहे। पूजा के बाद गलतियों की क्षमाप्रार्थना के साथ आरती हुई। प्रसाद वितरण के बाद सुबह का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

पूजा में यह रहे शाम‍िल

पूजा के दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, द्वारिका तिवारी, दुर्गेश बजाज आदि भी मौजूद रहे। समस्त अनुष्ठान कोविड प्रोटोकाल के साथ सम्पन्न हुआ। उधर नवरात्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और कोविड प्रोटोकाल के साथ नवरात्र का पर्व मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर आगमन की सूचना पर उनसे अपनी समस्या कहने के लिए हमेशा की तरह बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम और यात्री निवास पहुंचे। नवरात्र की पूजा की वजह से मुख्यमंत्री खुद तो जनता दर्शन के लिए नहीं जा सके लेकिन उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए पहले से निर्देशित कर रखा था। ऐसे में तय समय पर कमिश्नर, डीएम, एसएसएस सहित जिले के करीब सभी आला अफसर जनता दर्शन में पहुंचे और सभी लोगोें की समस्याएं सुनीं और आवदेन पत्र लेकर समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने दोनों स्थानों को मिलाकर 300 लोगों की समस्या सुनी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!