Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूँ में करेंगे जनसभा, भाजपा प्रत्‍याशियों के पक्ष में बनाएंगे माहौल

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 फरवरी 2022, शुक्रवार, बदायूँ। विधानसभा चुनाव में अब चुनाव प्रचार के लिए महज दो दिन का वक्त बचा है। माहौल को भगवा बनाने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूँ में दो जगह जनसभा करेंगे। भाजपा के पदाधिकारियों और प्रत्याशियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12.45 बजे बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज पहुंचेंगे। यहां बिल्सी रोड पर बदायूं, बिसौली और बिल्सी की संयुक्त जनसभा करेंगे। यहां से 1.15 बजे कासगंज के पटियाली सराय चले जाएंगे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा होनी है। वहां से 3.40 बजे फिर बदायूँ के दातागंज विधानसभा क्षेत्र में आएंगे। यहां पंo दीन दयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है, कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाएगा।

पहले चरण का मतदान निपटने के बाद अब सभी राजनैतिक दलों की निगाह दूसरे चरण पर लगी है। इसी लिहाज से शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा सदर विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज कस्बे में लगी है। माना जा रहा है कि वह यहां से पड़ोस की विधानसभा बिसौली व बिल्सी के सियासी समीकरणों को भी साधेंगे। सीएम का कार्यक्रम घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। बदायूं सदर विधानसभा में परिस्थितियां पहले से बदली नजर आने पर भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां भेजकर भगवा माहौल को और अधिक गर्म करने की रणनीति बनाई है। सदर विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज कस्बे से ही सीएम योगी आदित्यनाथ पास की विधानसभा बिसौली व बिल्सी के भी सियासी समीकरण आसानी से साध सकेंगे। सीएम का कार्यक्रम घोषित होने से पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। कस्बे में मुन्नालाल कालेज के खेल मैदान में हैलीपेड बनाया जा रहा है। जबकि सीएम योगी की सभा कस्बे में ही बिल्सी रोड पर खाली पड़े एक खेत में होनी तय हुई है। तय स्थल पर तैयारियों को लेकर देर शाम तक मशक्कत जारी रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!