Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फील्ड के अफसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर उन्हें सुशासन का देंगे मंत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 अप्रैल, 2022, लखनऊ। राज्य सरकार के मंत्रियों को शुचिता का पाठ पढ़ाने के साथ उन्हें मंडलों के भ्रमण का निर्देश देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को फील्ड के अफसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर उन्हें सुशासन का मंत्र देंगे।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक में कैबिनेट मंत्रियों की अगुआई में 18 मंत्री समूह गठित करते हुए प्रत्येक समूह को शुक्रवार से रविवार तक मंडलवार भ्रमण करने का निर्देश दिया है। मंत्री समूह में शामिल मंत्रियों को मंडल व जिलों के भ्रमण के दौरान मंडलीय समीक्षा बैठक करनी है, जन चौपाल लगानी है, सरकारी योजनाओं का हाल जानना है और ब्लाक व तहसीलों का आकस्मिक निरीक्षण करना है।

माना जा रहा है कि बुधवार शाम छह बजे प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, अपर पुलिस महानिदेशकों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों, अपर पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्राधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों के साथ होने वाली वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री उन्हें इसी संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलों के दौरे के लिए कैबिनेट मंत्रियों को मंडल आवंटित कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आगरा व ब्रजेश पाठक को वाराणसी, सूर्य प्रताप शाही को मेरठ, सुरेश कुमार खन्ना को लखनऊ, स्वतंत्र देव सिंह को मुरादाबाद, बेबी रानी मौर्य को झांसी, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़, जयवीर सिंह को चित्रकूट, धर्मपाल सिंह को गोरखपुर, नंद गोपाल गुप्ता नंदी को बरेली, भूपेंद्र सिंह चौधरी को मीरजापुर, अनिल राजभर को प्रयागराज, जितिन प्रसाद को कानपुर, राकेश सचान को देवीपाटन, अरविंद शर्मा को अयोध्या, योगेन्द्र उपाध्याय को सहारनपुर, आशीष पटेल को बस्ती और संजय निषाद को आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री का निर्देश है कि सभी मंत्री अपने भ्रमण के दौरान जन चौपाल का कार्यक्रम अवश्य करें। इसके साथ ही सीधा जनता से संवाद करें। किसी एक विकास खंड/तहसील के औचक निरीक्षण करे। दलित/मलिन बस्ती में सहभोज का कार्यक्रम रखें। विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें। गुणवत्ता की परख करें। शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट करें। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए महिला सुरक्षा के मामलों, एससी/एसटी के प्रकरणों में अभियोजन की स्थिति, पुलिस पेट्रोलिंग, बाल यौन अपराधों, व्यापरियों की समस्याओं, गैंगस्टर पर कार्रवाई आदि का पूरा विवरण देखें। मंत्री समूहों के हर सदस्य को रात्रि विश्राम किसी जिले में ही करना होगा। रात्रि विश्राम सरकारी अतिथि गृह में ही करना सुनिश्चित करें। हर टीम अपनी भ्रमण रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्री समूह की आकलन रिपोर्ट पर चर्चा होगी। तदनुसार जनहित में और कदम उठाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!