Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे गोरखपुर, कई कार्यक्रमों में लेंगे ह‍िस्‍सा

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2022, गुरूवार, गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की दोपहर गोरखपुर आएंगे। वह शुक्रवार को बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा वह कई  अन्‍य कार्यक्रमों में भी हिस्‍सा लेंगे। सीएम शुक्रवार को देवर‍िया भी जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा एमपी पालिटेक्निक परिसर पहुंचेगे। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। इसके बाद का कार्यक्रम तय नहीं है। शाम को अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

शुक्रवार एक जुलाई की सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्या सुनने के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करेंगे। दोपहर बाद दो बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के गोरखपुर आने की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर में अधिकारी दिनभर दौड़ लगाते रहे। बुधवार को भारी बारिश होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था। बीते बरसात में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि अगले बरसात में शहर में जलभराव हुआ तो अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम का गोरखपुर दौरा और शहर में हर तरफ पानी देखकर अधिकारी पसीना पसीना होते रहे।

मुख्यमंत्री योगी एक जुलाई को देवरिया भी जा सकते हैं। सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों ने पुलिस लाइंस व महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के अलावा रामपुरकारखाना में ग्राउंड का निरीक्षण किया। सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए लार सीएचसी परिसर में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। अस्पताल में साफ -सफाई के साथ वार्ड आदि को ठीक करने का काम दिन भर होता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए जागरूकता वाहनों झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!