Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पीएम के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, वाराणसी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलिकाप्‍टर मंगलवार की दोपहर 12.45 बजे बीएचयू के आइटी ग्राउंड पर उतरा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी भी मौके पर स्‍वागत करने पहुंचे। इस दौरान आइटी ग्राउंड पर सुरक्षा चाक चौबंद रही। सीएम के आने के बाद उनके साथ अधिकारियों और मंत्रियों की भी सक्रियता बनी रही।

हालांकि इस दौरान सुरक्षा में चूक का भी मामला सामने आया। दरअसल, मुख्यमंत्री के काफिले के आगे अचानक स्कूटी लेकर घुसी लड़कियों ने सुरक्षाकर्मियों की धड़कने बढ़ा दी। आइटी ग्राउंड से निकलकर मुख्‍यमंत्री का काफ‍िला एमसीएच विंग पहुंचा।  आइटी ग्राउंड पर पीएम का संबोधन और प्रमुख उद्घाटन और शिलान्‍यास का आयोजन होना है। लिहाजा सीएम ने यहां पर कार्यक्रम स्‍थल का जायजा लिया। इसके बाद रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर पर तैयारी को देखने के लिए रवाना हो गए।

मुख्‍यमंत्री का काफ‍िला सबसे पहले एमसीएच विंग पहुंचा जहां पर पीएम शहर के कोरोना योद्धाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद वह सिगरा की ओर रवाना हो गए और रुद्राक्ष अंतरराष्‍ट्रीय कन्‍वेंशन सेंटर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान तैयारियों का जायजा लेंगे और अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा निर्देश भी दिया। दोपहर दो बजे तक सीएम ने रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया और इसके बाद अधिकारियों को तैयारियों को लेकर आवश्‍यक दिशा निर्देश देने के बाद वहां से रवाना हो गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!